Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

क्राइम थ्रिलर फिल्मों से गए हैं ऊब, तो OTT पर देखें ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

ओटीटी पर वैसे तो क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज काफी डिमांड में है. लोग इन मूवीज को ढूंढ-ढूंढ कर देख रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इनसे बोर भी हो चुके हैं. इसलिए आज हम कुछ ऐसी बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जो आपको खूब एंटरटेन करेंगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बर्फी: लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'बर्फी' है. जिसमें वह एक गूंगे-बेहरे शख्स के रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज भी दिखाई दी हैं. फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जाने तू या जाने ना: साल 2008 की मूवी 'जाने तू या जाने ना', बॉलीवुड की बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इस मूवी में जेनेलिया डिसूजा और इमरान खान नजर आए हैं. फिल्म दो कॉलेज के दोस्तों की रोमांटिक स्टोरी के बारे में है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देखें.

दोस्ताना: 2008 की फिल्म 'दोस्ताना' भी एक बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी मूवी है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम नजर आए है. फिल्म की कहानी दो लड़कों और एक लड़की के बारे में है. इसे आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये जवानी है दीवानी: रणबीर कपूर की मूवी 'ये जवानी है दीवानी', बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन नजर आई हैं. यह मूवी दोस्ती, रोमांस के बारे में है. इसे प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जब वी मेट: शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'जब वी मेट' साल 2007 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म दो अजनबियों के बारे में है, जो एक ट्रेन में मिलते हैं और यही से उनके प्यार की शुरुआत होती है. फिल्म को जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देखें.

मेरे ब्रदर की दुल्हन: 2011 की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कटरीना कैफ और इमरान खान नजर आए थे. फिल्म दो भाईयों के बारे में जिसमें एक दूसरे के लिए दुल्हन तलाश करता है, लेकिन आखिर में मजेदार ट्विस्ट आता है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देखें.

First published on: Mar 08, 2026 06:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.