Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

दिमाग के पुर्जे ढीले कर देंगी ये मलयालम थ्रिलर फिल्में, IMDB पर भी है जबरदस्त रेटिंग

Malyalam Films: बॉलीवुड हिंदी फिल्में लोगों को ऐसे तो काफी पसंद हैं, लेकिन इन दिनों साउथ मूवीज लोगों की फेवरेट बनी हुई हैं. लोग साउथ फिल्मों के कंटेंट को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, आज हम मलयालम सिनेमा की कुछ ऐसी ही शानदार थ्रिलर मूवीज की बात करने जा रहे हैं, जो कि आपको बहुत पसंद आ सकती है. इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंजॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

अथिरन: साई पल्लवी और फहाद फासिल स्टारर फिल्म अथिरन एक पेशेंट के बारे में है. जो कि मेंटल असाइलम में भर्ती होती है और यहां पर कई राज दबे है. इस फिल्म को आप यूट्यूब और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.7 की रेटिंग मिली है.

पुझु: साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म पुझु एक अनुशासित और कट्टर उच्च जाति के रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के बारे में है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.2 की रेटिंग मिली है. इसे आप सोनी लिव पर देखें.

इरुल: फहद फासिल स्टारर फिल्म इरुल एक बेहतरीन मलयालम थ्रिलर फिल्म है. यह एक कपल के बारे में है, जो कार खराब होने पर एक अनजान घर में शरण लेते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी पर अच्छी रेटिंग मिली है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखें.

चुरूली: चुरूली फिल्म साइंस फिक्शन और हॉरर का मिश्रण है. यह फिल्म एक ऐसे अपराधी के बारे में है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए दो पुलिस ऑफिसर एक जंगल में जाते हैं. इस फिल्म को 7 रेटिंग मिली है. इसे सोनी लिव पर देखें.

अंजाम पथिरा: अंजाम पथिरा साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो कि एक क्रिमिनोलॉजिस्ट के बारे में है. यह क्रिमिनोलॉजिस्ट केरल में हो रही लगातार हत्याओं में पुलिस की केस सुलझाने में मदद करता है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है. इसे आहा ऐप पर देखें.

कूमन: कूमन फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है. यह एक पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जिसे एक गांव में भेजा जाता है, जहां पर एक हत्या के बाद चीजें बदल जाती है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देखें.

First published on: Feb 02, 2026 11:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.