---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो 5 खूबसूरत एक्ट्रेस, जिन्होंने करियर में दीं सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में

ग्लैमर की दुनिया में हर शुक्रवार किसी की किस्मत चमकती है, तो किसी की डूब जाती है. बॉलीवुड में ऐसी कई टैलेंटेड एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिल जीते, लेकिन जब बात बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की आई, तो वे पिछड़ गईं. इस लिस्ट में कंगना रनौत जैसी 'क्वीन' से लेकर अमीषा पटेल जैसी 'गदर' गर्ल तक शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ अभिनेत्रियां आज राजनीति या बिजनेस में सफल हैं, पर फिल्मी पर्दे पर इनका 'सफलता का स्ट्राइक रेट' काफी कम रहा है. आइए जानते हैं उन टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में जिनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं.

कंगना रनौत- बॉलीवुड की 'धाकड़' गर्ल और अब सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी कल्ट फिल्में दी हैं, लेकिन आंकड़ों की मानें तो उनके करियर की लगभग 24-25 फिल्में फ्लॉप रही हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं.

अमीषा पटेल (सफलता के बाद ढलान)- 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर से करियर शुरू करने वाली अमीषा पटेल से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन इन बड़ी हिट्स के बाद अमीषा का करियर ग्राफ तेजी से नीचे गिरा. 'गदर 2' से उन्होंने वापसी जरूर की, लेकिन उनके खाते में फ्लॉप फिल्मों की संख्या काफी लंबी है.

सोनम कपूर - अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर को इंडस्ट्री में वो मुकाम नहीं मिल पाया जो उनके पिता का रहा है. 'नीरजा' जैसी फिल्मों के लिए तारीफ बटोरने वाली सोनम के नाम बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड दर्ज है. फिलहाल वे फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा (दबंग शुरुआत, लेकिन कमजोर सफर)- सलमान खान के साथ 'दबंग' जैसी सुपरहिट फिल्म से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा शुरुआत में काफी लकी रहीं. उनके लुक्स और सादगी को फैंस ने पसंद किया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी फिल्मों का जादू खत्म होने लगा. उन्होंने करियर में कई ऐसी फिल्में कीं जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहीं.

ईशा देओल (धूम के बाद सन्नाटा)- 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी होने के नाते ईशा देओल को इंडस्ट्री में मौके तो बहुत मिले, लेकिन वे खुद को साबित नहीं कर पाईं. फिल्म 'धूम' में उनके ग्लैमरस अवतार ने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इसके अलावा उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप की लिस्ट में ही शामिल हुईं.

First published on: Mar 05, 2026 06:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.