---विज्ञापन---

4 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस एक्ट्रेस पर जब चंबल के डाकुओं ने तानी थी गन, फोटो क्लिक करवाने के लिए किया था रास्ता जाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड जीता है. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री की आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक या दो नहीं बल्कि चार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस एक बार चंबल के डाकुओं के निशाने पर आ गई थी. डाकुओं ने फोटो क्लिक करवाने के लिए रास्ता बंद कर लिया था.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की. कंगना रनौत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बंम्बला(सूरजपुर) में हुआ था. एक्ट्रेस की मां आशा रनौत एक स्कूल टीचर हुआ करती थीं और उनके पिता अमरदीप रनौत एक बिजनेसमैन. कंगना जब महज 16 या 17 साल की थीं तब वह अपने घर से भागकर मुंबई आ गई थीं और यहां पहुंचकर उन्होंने हीरोइन बनने का सपना देखा.

कंगना को महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म गैंगस्टर से पहला मौका मिला था. इस फिल्म के ऑडिशन से पहले वह एक कॉफी एड के लिए गई थी. जहां उन्होंने देखा कि कई अन्य लड़कियां भी गैंगस्टर के ऑडिशन के लिए जा रही है, जिसके बाद वह भी महेश भट्ट के ऑफिस चली गईं. जिसके बाद पहले तो उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था,क्योंकि वह उम्र में काफी छोटी थीं. हालांकि बाद में चित्रांगदा से संपर्क न हो पाने के कारण कंगना को इस रोल के लिए कास्ट किया गया था और इस मूवी से वह स्टार बन गई थी. इस मूवी के लिए कंगना रनौत को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा गया था.

कंगना ने इसके बाद तमाम फिल्मों में काम किया. उन्होंने वो लम्हे, शाकालाका बुम बुम, मेट्रो इन दिनों, फैशन, राज, तनू वेड्स मनु, क्वीन, शूटआउट एट वडाला, कृष जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.

बता दें कि कंगना रनौत ने अपने करियर में 4 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं. एक्ट्रेस को फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा क्वीन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा साल 2016 की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए भी कंगना को नेशनल अवॉर्ड मिला था.

वहीं, कंगना रनौत से जुड़ा एक अहम किस्सा है. दरअसल, साल 2013 में कंगना रनौत की फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक घटना घटी थी. एक्ट्रेस जब मध्यप्रदेश के चंबल इलाके में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थी, तो वहां के डाकुओं ने उनकी कार को घेर लिया था. शूटिंग खत्म होने के बाद जब कंगना और डायरेक्टर साई कबीर टीम के साथ ग्वालियर लौट रहे थे, तब उनके काफिले में 4 से 5 कारें और एक पुलिस वैन थी. इसी दौरान रास्ते में 12 से 15 हथियारबंद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. चंबल के डाकुओं के पास बंदुकों और चाकू थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे सभी डाकू कंगना के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते थे और इसी कारण उन्होंने रास्ता रोका था. हालांकि डायरेक्टर ने मामले को संभाल लिया था और फोटो क्लिक करवाने से मना कर दिया था.

First published on: Mar 23, 2026 11:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.