---विज्ञापन---

25 साल की इस हसीना ने जब 36 साल बड़े एक्टर को किया था KISS, तो जमकर मचा था बवाल, हीरो की पत्नी भी हो गईं थी नाराज!

बॉलीवुड में तमाम बार देखा गया है कि छोटी उम्र की एक्ट्रेस को बड़े उम्र के एक्टर के साथ कास्ट किया गया है. साथ ही इन एक्टर और एक्ट्रेस के बीच कई ऐसे सींस भी दिखाए जाते हैं, जिसको लेकर विवाद भी उठता है. वैसे ही आज हम एक ऐसी मूवी और ऐसे कलाकारों को लेकर बात करने जा रहे हैं,जिनकी एज में 36 साल का गैप है. लेकिन स्क्रीन पर जब दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया था, तो जमकर बवाल हुआ था. चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी की, जो कि एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में की है. लेकिन एक मूवी में उन्होंने खुद से 36 साल बड़े एक्टर को किस किया था, जिसपर खूब बवाल मचा था.

रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया था. दोनों के बीच यह किसिंग सीन फिल्म ब्लैक में दिखाया गया था. इस फिल्म में रानी एक गूंगी और बहरी लड़की मिशेल मैकनेली के रोल में नजर आईं थी और अमिताभ देबराज सहाय का रोल किया था.

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ब्लैक एक ऐसी कहानी है, जो आपको इमोशनल कर देगी. फिल्म में टीचर बने अमिताभ रानी को जीना सिखाते हैं. उनका सिखाने का तरीका थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन मिशेल भी एक सामान्य लाइफ को जीना चाहती थी और वह हर चीज के लिए बेहद एक्साइटेड दिखती है.

वहीं, ब्लैक फिल्म में अमिताभ और रानी के बीच एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया था, जिसपर जमकर विवाद हुआ था. कुछ लोगों का कहना था कि इस सीन की जरूरत नहीं थी, तो कुछ ने इसे सही ठहराया था.

कहा जाता है कि अमिताभ रानी के इस किसिंग सीन के बाद बच्चन परिवार में भी टेंशन का माहौल था. क्योंकि उस वक्त रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक और रानी मुखर्जी की शादी तय थी. लेकिन अमिताभ का इस तरह से रानी को किस करना अभिषेक को पसंद नहीं आया था. यहां तक कि जया बच्चन भी इससे खासा नाराज थीं.

बता दें कि ब्लैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 66 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.

First published on: Mar 21, 2026 01:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.