---विज्ञापन---
2 घंटे 35 मिनट की तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, कहानी का क्लाइमेक्स देख उड़ जाएगी रातों की नींद

मलयालम सिनेमा ने अपनी शानदार पटकथाओं से पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया है. इसी कड़ी में साल 2020 में आई 'ट्रांस' एक ऐसी फिल्म है, जो रिलीज के 6 साल बाद भी ओटीटी पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली थ्रिलर में से एक है. फिल्म की मुख्य ताकत 'पुष्पा 2' फेम फहाद फासिल हैं, जिन्होंने एक मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर एक 'चमत्कारी पादरी' तक के सफर को इतनी शिद्दत से निभाया है कि आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे. अनवर रशीद के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिखाती है कि कैसे कॉर्पोरेट जगत आस्था का इस्तेमाल करके लोगों की भावनाओं से खेलता है. अगर आप 'दृश्यम' या 'धुरंधर' जैसी फिल्मों से हटकर कुछ इंटेंस और गहरा देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपकी सोच बदल देगी.

विजु प्रसाद का खौफनाक बदलाव- कहानी विजु प्रसाद (फहाद फासिल) की है, जो अपनी गरीबी और भाई की आत्महत्या के गम से टूट चुका है. लेकिन जब वह मुंबई आता है, तो कुछ बड़े बिजनेस टायकून उसे 'जोशुआ कार्लटन' के रूप में एक ऐसे पादरी के तौर पर लॉन्च करते हैं, जिसके पास कथित तौर पर बीमारियां ठीक करने की ईश्वरीय शक्ति है.

धर्म की आड़ में कड़वा सच- फिल्म का दूसरा हिस्सा पूरी तरह से धर्म और आस्था के व्यवसायीकरण पर प्रहार करता है. यह दिखाया गया है कि कैसे अंधविश्वास को एक 'प्रोडक्ट' की तरह बेचा जाता है और कैसे स्टेज पर होने वाले तथाकथित 'चमत्कार' असल में पहले से प्लान की गई स्क्रिप्ट होते हैं.

जबरदस्स कहानी- इस फिल्म की सबसे अनोखी बात यह है कि इसमें कोई पारंपरिक हीरोइन नहीं है, फिर भी फहाद फासिल की परफॉरमेंस और कहानी की गति आपको बोर नहीं होने देती. हालांकि, नाज़रिया नाजिम एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आती हैं, जो कहानी को एक नया मोड़ देती हैं.

दिग्गज सितारों की फौज- फहाद के अलावा फिल्म में मशहूर डायरेक्टर गौतम वासुदेव मेनन, विनायकन और अर्जुन अशोकन जैसे मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है. हर किरदार कहानी के रहस्य को और ज्यादा गहरा बनाता है.

IMDb रेटिंग और डिजिटल एक्सेस- फिल्म को 7.3 की IMDb रेटिंग मिली है, जो इसकी गुणवत्ता का प्रमाण है. यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है, जिससे अब हिंदी भाषी दर्शक भी इस बेहतरीन मिस्ट्री का आनंद ले सकते हैं.