---विज्ञापन---

Prime Video पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 30 मिनट की ये तगड़ी फिल्म, कहानी का हर एक सीन है एकदम धांसू

अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो दिल को छू ले और जीवन के प्रति एक नया नजरिया दे, तो 'सीता पयानम' आपके लिए बेस्ट है. तेलुगू रोमांटिक ड्रामा के रूप में रिलीज हुई यह फिल्म ऐश्वर्या अर्जुन और निरंजन सुधींद्र की बेहतरीन केमिस्ट्री से सजी है. अर्जुन सरजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि एक लड़की के खुद को खोजने और दूसरों का आभार व्यक्त करने के सफर की कहानी है. प्राइम वीडियो पर इसे चार अलग-अलग भाषाओं (तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम) में देखा जा सकता है, जो इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है.

सीता का अनोखा सफर- फिल्म की कहानी 'सीता' (ऐश्वर्या अर्जुन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शेफ बनना चाहती है. लेकिन एक गंभीर एक्सीडेंट उसकी जिंदगी की सोच बदल देता है. वह उन अजनबियों को खोजने निकलती है जिन्होंने उसकी जान बचाई थी. यह सफर उसे केवल लोगों से नहीं, बल्कि अपनी असली भावनाओं से भी मिलाता है.

अभिषेक का रहस्यमय किरदार- सफर के दौरान सीता की मुलाकात 'अभिषेक' (निरंजन सुधींद्र) से होती है. अभिषेक के पास एक गहरा राज है, जो कहानी में सस्पेंस और गहराई पैदा करता है. जैसे-जैसे सीता उसके करीब आती है, दर्शकों के सामने प्यार और बलिदान की एक नई परत खुलती है.

अर्जुन सरजा का 'ट्रिपल रोल'- साउथ के 'एक्शन किंग' अर्जुन सरजा ने इस फिल्म के लिए तीन बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं. उन्होंने इसे लिखा है, निर्देशित किया है और प्रोड्यूस भी किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है.

दिग्गज कलाकारों की फौज- फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत है. मुख्य जोड़ी के अलावा फिल्म में सत्यराज, प्रकाश राज और ध्रुव सरजा जैसे दिग्गज कलाकार अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर रहे हैं. इन अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म के इमोशनल ड्रामा को और भी प्रभावशाली बना दिया है.

चार भाषाओं में ओटीटी पर धमाल- 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम में उपलब्ध है. भाषाओं की इस विविधता और एक 'हटके' प्रेम कहानी की वजह से यह फिल्म इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है.

First published on: Apr 13, 2026 12:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.