---विज्ञापन---

2 घंटे 28 मिनट की वो क्राइम थ्रिलर- फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ला दिया था सैलाब; बजट से 5 गुना ज्यादा किया कलेक्शन

बॉलीवुड में देशभक्ति और सस्पेंस का जब भी जिक्र होता है, अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' का नाम जरूर आता है. 2016 में रिलीज हुई इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए. एक नौसेना अधिकारी की सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म ने अपने छोटे से बजट के मुकाबले कई गुना ज्यादा मुनाफा कमाया. इस फिल्म ने साबित कर दिया कि अगर विषय गंभीर और एक्टिंग दमदार हो, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'रुस्तम' की तरह राज कर सकती है.

ऋतिक रोशन की 'मोहेंजो दारो' को दी मात- बॉक्स ऑफिस पर 'रुस्तम' का सीधा मुकाबला ऋतिक रोशन की बड़े बजट वाली फिल्म 'मोहनजो दारो' से था. क्लैश के बावजूद, 'रुस्तम' ने पहले ही दिन से बढ़त बना ली. जहां 'मोहनजो दारो' दर्शकों को तरसती रही, वहीं 'रुस्तम' ने अपनी मजबूत कहनी के दम पर ऋतिक की फिल्म को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड कमाई दर्ज की.

अक्षय कुमार का पहला नेशनल अवॉर्ड- इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को उनके करियर का पहला 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड' (बेस्ट एक्टर) मिला. कमांडर रुस्तम पावरी के रूप में उनके शांत और गरिमामय अभिनय की देशभर में सराहना हुई. इस फिल्म ने उनके स्टारडम को एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया और उन्हें गंभीर अभिनय के लिए भी पहचान दिलाई.

2016 की बड़ी हिट फिल्म- कमाई के मामले में साल 2016 अक्षय कुमार के लिए लकी रहा. 'रुस्तम' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. 'रुस्तम' ने बॉक्स ऑफिस पर कई हफ्तों तक अपनी पकड़ बनाए रखी थी.

2016 की बड़ी हिट फिल्म- कमाई के मामले में साल 2016 अक्षय कुमार के लिए लकी रहा. 'रुस्तम' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. 'रुस्तम' ने बॉक्स ऑफिस पर कई हफ्तों तक अपनी पकड़ बनाए रखी थी.

दमदार कहानी- 2 घंटे 48 मिनट की इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी थी. दर्शकों को उस समय के कोर्ट रूम ड्रामा और नौसेना अधिकारी की ईमानदारी वाली कहानी ने अंत तक बांधे रखा. फिल्म के गानों, खासकर 'तेरे संग यारा' ने भी इसकी सफलता में चार चांद लगा दिए थे.

First published on: Jan 30, 2026 11:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.