---विज्ञापन---
Netflix पर चुपके से रिलीज हुई 2 घंटे 23 मिनट की सबसे धांसू थ्रिलर फिल्म, कहानी का क्लाइमेक्स देख हिल जाएगा दिमाग

नेटफ्लिक्स पर सर्वाइवल थ्रिलर 'तू या मैं' जबरदस्त तहलका मचाने के रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, मारुति और मिस वैनिटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गोवा ट्रिप के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. वीडियो बनाने के चक्कर में वे एक 20 फीट गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां एक भूखा मगरमच्छ उनका इंतजार कर रहा है. 8.3 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म न केवल इन्फ्लुएंसर्स को एक कड़ा सबक देती है, बल्कि दर्शकों को भी अंत तक अपनी सीट से हिलने नहीं देती.

इन्फ्लुएंसर्स की 'डार्क' दुनिया- फिल्म दिखाती है कि कैसे आज के युवा सोशल मीडिया स्टार बनने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. मारुति (आदर्श गौरव) और मिस वैनिटी (शनाया कपूर) अलग-अलग दुनिया से होने के बावजूद एक 'कोलैबोरेशन' के लिए साथ आते हैं, लेकिन यही वीडियो उनके लिए जिंदगी और मौत का खेल बन जाता है.

20 फीट गहरा पूल और खूंखार मगरमच्छ- फिल्म का असली रोमांच तब शुरू होता है जब ये दोनों गोवा के एक सुनसान होटल के गहरे स्विमिंग पूल में गिर जाते हैं. उनके पास न तो मोबाइल है और न ही बाहर निकलने का कोई रास्ता. सस्पेंस तब कई गुना बढ़ जाता है जब उन्हें पता चलता है कि उस पूल में वे अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ एक आदमखोर मगरमच्छ भी कैद है.

रोमांस से सर्वाइवल तक का सफर- फिल्म के शुरुआती 40 मिनट में मारुति और मिस वैनिटी के बीच पनपते प्यार और उनकी ग्लैमरस लाइफ को दिखाया गया है. लेकिन जैसे ही वे पूल में फंसते हैं, फिल्म पूरी तरह से बदल जाती है. प्यार की जगह अब सिर्फ खौफ और खुद को जिंदा बचाने की जद्दोजहद रह जाती है.

शनाया और आदर्श की दमदार एक्टिंग- 'द व्हाइट टाइगर' फेम आदर्श गौरव ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. वहीं शनाया कपूर ने एक ग्लैमरस इन्फ्लुएंसर से लेकर मौत के मुंह में फंसी एक डरी हुई लड़की के किरदार को बखूबी जिया है. दोनों के बीच का संघर्ष और तालमेल फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है.

नेटफ्लिक्स पर टॉप रेटिंग और धमाकेदार क्लाइमेक्स- 20 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है. IMDb पर 8.3 रेटिंग हासिल करने वाली इस फिल्म का सेकंड हाफ इतना थ्रिलिंग है कि आप पलक झपकाना भूल जाएंगे. खास तौर पर फिल्म का क्लाइमेक्स आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या वे बच पाए या नहीं?