Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

2 घंटे 17 मिनट की धांसू एक्शन फिल्म, 9 साल बाद भी मचा रही तहलका

Blockbuster Movie: साल 2017 में आई ये फिल्म पिछले 9 सालों से दर्शकों को पसंद आ रही है. एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म की कहानी सीधे दिल में उतर जाती हैं. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के बाद महीनों आप इसकी कहानी भूल नहीं पाएंगे. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

साल 2017 में आई इस फिल्म ने उस साल ताबड़तोड़ कमाई की थी. ये उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. आज भी इस फिल्म की दीवानगी देखने को मिलती है.

इस फिल्म का निर्देशन जेम्स मैंगोल्ड ने किया है. इसमें ह्यू जैकमैन, पैट्रिक स्टीवर्ट, डैफ्ने कीन, बॉयड होलब्रुक, स्टीफन मर्चेंट और रिचर्ड ई. ग्रांट लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था.

हम बात कर रहे हैं 2017 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘लोगन’ (Logan) की, जिसकी कहानी भविष्य में दिखाई गई है, जब दुनिया में लगभग सभी म्यूटेंट खत्म हो चुके हैं. ऐसे में थका हुआ और उम्रदराज लोगन एक सुनसान जगह पर बीमार Professor X की देखभाल कर रहा होता है.

लोगन की लाइफ में लौरा नाम की एक बच्ची आती है, जिसके पास Wolverine जैसी शक्तियां और लोहे के पंजे होते हैं. लौरा के पीछे कुछ खतरनाक लोग पड़े होते हैं, जिसने उसे बचाना लोगन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है. ऐसे में वो हर हाल में लौरा की रक्षा करता है.

इस फिल्म का बजट लगभग करीब 900 से 1150 करोड़ रुपये के बीच था और इसने दुनियाभर में करीब करीब 5,637 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये फिल्म X-Men सीरीज का हिस्सा है. अगर आप इसे घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं तो इसे आप जियोहॉटस्टार पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं.

First published on: Mar 02, 2026 01:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.