---विज्ञापन---
1 घंटे 42 मिनट की इस फिल्म ने ओटीटी पर काटा गदर, कहानी देख कांप जाएगा कलेजा

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपकी रूह कंपा दे, तो ओटीटी पर इन दिनों एक फिल्म इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. 1 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म दर्शकों को पलक झपकाने का मौका भी नहीं दे रही है. ट्रेन के सफर पर आधारित यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म अपनी खौफनाक कहानी और सस्पेंस की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है. मौत के इस सफर में यात्रियों के साथ जो होता है, वह अंत तक आपको स्क्रीन से बांधे रखेगा.

फिल्म का नाम और जॉनर- ओटीटी पर मौजूद जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो'द ट्रेन ऑफ डेथ' है. बता दें कि यह एक इंडोनेशियाई (Indonesian) हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसे हिंदी ऑडियंस के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है.

कहानी का मुख्य मोड़- फिल्म की कहानी ट्रेन के डिब्बों के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों के मन में डर और सस्पेंस पैदा करती है. आप जब ये फिल्म देखेंगे, तो कहानी आपको कई बार सोचने पर मजबूर कर देगी.

ओटीटी पर ट्रेंडिंग- यह फिल्म फिलहाल जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर टॉप ट्रेंड्स में बनी हुई है और नंबर 9 पर अपनी जगह बना चुकी है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हिंदी ऑडियंस भी इस फिल्म को कितना पसंद कर रही है.

रन टाइम- इस फिल्म के रन टाइम की बात करें, तो ये मात्र 1 घंटा 42 मिनट की मूवी है, जिससे यह बोरियत महसूस नहीं होने देती और कहानी तेजी से आगे बढ़ती है.

कहां देखें- 'द ट्रेन ऑफ डेथ' को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) और जियो हॉटस्टार दोनों प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. ये फिल्म बहुत ही जबरदस्त है. कई बार आपको फिल्म में असली डर का एहसास होगा.