Janhvi Kapoor Pongal Look: जान्हवी कपूर अपनी खूबसूरती और कर्वी फिगर से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस पोंगल त्योहार के लिए बन ठनकर तैयार हो गई हैं। जान्हवी का इंडियन लुक फैंस की धड़कनें तेज कर रहा है।
जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए पांच तस्वीरों की एक सीरीज साझा (Janhvi Kapoor Post) की है। इन फोटोज में जान्हवी को बेज रंग की साड़ी पहन तहलका मचाते देखा जा रहा है। एक्ट्रेस ने ये एथनिक लुक पोंगल फेस्टिवल के लिए कैरी किया है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
और पढ़िए –Shweta Tiwari Photos: श्वेता तिवारी ने थाई हाई स्लिट गाउन में दिखाया किलर अंदाज, देखें तस्वीरें
जान्हवी कपूर के पोंगल लुक (Janhvi Kapoor Pongal Look) की बात करें तो उन्होंने इसे बेहद सिंपल और आई कैची रखा है। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ आई मेकअप कर डार्क लिपस्टिक लगाया हुआ है।
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बालों को खुला रखा है। साथ ही एस्थेटिक मांगटीका और ईयरिंग के जरिए इसे एक्सेसराइज करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस को फ्लोर पर बैठ हसीन पोज देते देखा जा रहा है।
जान्हवी कपूर तस्वीर में कभी अपने सिर पर हाथ रख पोज देती, कभी ईयरिंग ठीक करती तो, कभी क्यूट फेस बनाती देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस का अटायर, लुक, मेकअप और अदाएं सबकुछ परफेक्ट लग रहा है। यही नतीजा है कि फैंस इन तस्वीरों के दीवाने हो गए हैं।
और पढ़िए –Kriti Sanon Look: कृति सेनन ने रेड ड्रेस पहन लगाया हुस्न का तड़का, अदाएं देख खुली रह जाएंगी आंखें
पिक्चर्स को साझा करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में ‘हैप्पी पोंगल’ लिखा है। जान्हवी कपूर के पोस्ट पर मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप किया है। जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी है।
और पढ़िए – फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें