एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में नजर आ रही हैं. इस शो में आने के बाद से वो लगातार खबरों में बनी हुई हैं. शो के दौरान उन्होंने तमाम बातों और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं. इतना ही नहीं साल 2020 में उनके एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी. कुछ वक्त पहले ही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की और रिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया. सुशांत से जुड़े मामले में रिया और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कारण एक्ट्रेस की लाइफ में कई मुश्किलें आ गई थी. जेल जाने के कारण उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल किया था. वहीं, अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर खुलकर बात की है.
ट्रेटर न बनने को लेकर बोलीं रिया
दरअसल, शो के पांचवें एपिसोड में रिया ने अपनी ट्रोलिंग को लेकर बात की. श्वेता तिवारी ने रिया से वजह पूछी कि वह ट्रेटर क्यों नहीं है. जिसपर रिया ने जवाब दिया, "मैं ट्रेटर नहीं बनना चाहती. इसकी वजह यह है कि दुनिया पहले से ही मुझे ट्रेटर की नजर से देखती है. क्या आप समझ रही हैं? ये मेरी लाइफ के पर्सनल एक्सपीरियंस की वजह से है. इसलिए मैं किसी शो में आकर अपनी मर्जी से किसी का मर्डर नहीं करना चाहती. यह मेरे लिए बहुत बुरा होगा. लोग इस पर भद्दे मीम्स बनाएंगे."
ट्रोलिंग को लेकर रिया ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, "मैं देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं. आप सभी जानते हैं कि इसका क्या मतलब है? मैं गद्दार नहीं हूं. आप सब बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. यह असल गद्दार से ध्यान भटकाने की कोशिश है. मेरे बारे में एक बात यह है कि मैं भीड़ के पीछे नहीं चलती और आसानी से किसी से इन्फ्लुएंस नहीं होती. लेकिन मेरी पर्सनैलिटी ऐसी है कि मैं लोगों को प्रभावित कर सकती हूं.
रिया ने खुद को बताया निर्दोष
शो में जब करण जौहर ने रिया से पूछा था कि क्या वह बचने के लिए निर्दोष बनना चाहती हैं या गद्दार, तो उन्होंने कहा, "मैं निर्दोष बनना चाहती हूं. इसी साल मुझे क्लीन चिट मिली है. इसी साल लोगों को पता चला है कि मैं निर्दोष हूं. बहुत देर तक शक में रही हूं तो वो मुझे इतना पसंद नहीं है. मैंने काफी साल कर लिया है."
शो से बाहर हुई पारुल गुलाटी
इस एपिसोड में रिया बच गईं और उस जगह पर आखिर में पारुल गुलाटी को बाहर कर दिया गया. वहीं, बचे हुए ट्रेटर्स में कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और शाहनील गिल हैं. इसके अलावा हरमन सिंघा ट्रेटर थे और सभी कंटेस्टेंट ने पहचान कर शो से बाहर कर दिया. बता दें कि नए सीजन की शुरुआत 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर हो चुकी है और इसका नया एपिसोड हर गुरुवार को आता है.
यह भी पढ़ें- Aamir Khan-Sunny Deol के बीच छिड़ा विवाद! Batwara 1947 की OTT डील के कारण आई दरार, जानें क्या है पूरा मामला?