Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors: फिनाले की रेस से बाहर होंगे ये 5 कंटेस्टेंट्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

The Traitors: करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' से 5 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस से बाहर होने वाले हैं। वहीं शो के विनर के नाम का भी खुलासा हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं कौन-कौन फिनाले की रेस से बाहर होने वाला है?

---विज्ञापन---

photo credit- instagram

The Traitors: करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। प्राइम वीडियो के इस शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर टीवी स्टार्स तक नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ उर्फी जावेद और निकिता लूथर का नाम विनर के तौर पर सामने आ रहा है तो वहीं दूसरी उन 5 कंटेस्टेंट्स के नाम से भी पर्दा उठ गया है जो फिनाले की रेस से बाहर होने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में इन 5 का पत्ता कटने वाला है। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान और राशा थडानी साथ निभाएंगे असली केमिस्ट्री, शूटिंग से पहले शुरू हुआ रीडिंग सेशन

---विज्ञापन---

कौन हैं वो 5 कंटेस्टेंट्स?

‘द ट्रेटर्स’ को एक नहीं बल्कि दो विनर मिलने वाले हैं। इसके साथ ही जिन पांच कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटने वाला है वो हर्ष गुजराल, अपूर्वा मखीजा, जैस्मीन भासिन, पूरव झा और सुधांशु पांडे हैं। फिलहाल शो में 7 लोग बने हुए हैं, जिनमें 2 ट्रेटर्स और 5 इनोसेंट्स शामिल हैं।

---विज्ञापन---

उर्फी और निकिता के फैंस खुश

वहीं सूत्रों के मुताबिक दोनों ट्रेटर्स पूरव झा और हर्ष गुजराल का भी रास्ता साफ होने वाला है। शो के पहले सीजन में ही इनोसेंट्स बाजी मारने वाले हैं। जहां एक तरफ उर्फी और निकिता के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हर्ष, पूरव, अपूर्वा, जैस्मीन और सुधांशु के फैंस का दिल टूटने वाला है।

शो का नया ट्रेटर कौन?

बता दें शो पूरव ऐसे पहले कंटेस्टेंट हैं जो शुरुआत से ही ट्रेटर हैं और अभी तक सेफ हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड्स में ट्रेटर एल्नाज को इनोसेंट्स ने मिलकर बाहर कर दिया। एल्नाज की जगह अब हर्ष को नया ट्रेटर बनाया गया है। पूरव और हर्ष की जोड़ी अब फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिनाले की रेस में ये जोड़ी भी शो में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब साबित होने जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Panchayat के बाहर कैसी है ‘सचिव जी’ संग ‘रिंकी’ की केमिस्ट्री? Sanvikaa ने किया रिवील

First published on: Jun 30, 2025 11:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola