The Traitors: करण जौहर का रियलिटी शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते गुरुवार की रात शो के नए 3 एपिसोड्स प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए गए हैं। इनमें पांच कंटेस्टेंट्स का शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया है। वहीं शो से एक ट्रेटर का पत्ता भी साफ हो गया है। इसके साथ ही अब कंटेस्टेंट्स के बीच से एक इनोसेंट को चुनकर ट्रेटर का टैग दे दिया गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन से पांच कंटेस्टेंट्स हैं जिनका सफर शो से खत्म हो गया है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की थीम से उठा पर्दा, Salman Khan के शो में सीक्रेट रूम समेत होंगे बड़े ट्विस्ट
शो से कौन-कौन हुआ आउट?
शो के नए एपिसोड्स से जिन कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हुआ है इनमें जाह्नवी गौर, अंशुला कपूर, सूफी मोतीवाला, जन्नत जुबैर और एलनाज नौरोजी शामिल हैं। शो में जो सबसे शॉकिंग रहा वो एलनाज का एलिमिनेशन ही है। एलनाज शो में ट्रेटर थीं और लेटेस्ट एपिसोड में इनोसेंट्स ने उनका पर्दा फाश कर गेम से ही आउट कर दिया।
ट्रेटर को भी दिखाया बाहर का रास्ता
बता दें लेटेस्ट एपिसोड के पहले एपिसोड में जाह्नवी का पत्ता साफ हुआ। ट्रेटर पूरव झा और एलनाज से बड़े ही चालाकी से जाह्नवी का मर्डर कर उनको रेस से ही बाहर कर दिया। वहीं इसके शक ऑफ सर्कल में उर्फी जावेद ने बाकी कंटेस्टेंट को कन्वेंस कर एलनाज का खेल खत्म कर दिया। 5 वोट्स के साथ एलनाज का भी खेल खत्म हो गया।
शो को मिला नया ट्रेटर
पूरव झा ने इसके बाद सूफी मोतीवाला का बड़े ही चालाकी से मर्डर कर उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद शक ऑफ सर्कल में कंटेस्टेंट्स ने मिलकर अंशुला कपूर को एलिमिनेट कर दिया। वहीं इसके बाद ट्रेटर ने जन्नत जुबेर को भी गेम से आउट कर दिया। वहीं एलनाज के जाने के बाद अब हर्ष गुजराल को ट्रेटर बना दिया गया है। अब शो में पूरव झा और हर्ष ट्रेटर हैं। अपकमिंग एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि इनोसेंट्स इन दो ट्रेटर्स का खेल खत्म कर पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: Maa Review: ‘मां’ में दादी-नानी की कहानियों का जादू, 15 मिनट का क्लाइमैक्स निकला मूवी की जान; पढ़ें रिव्यू
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.