'द ट्रेटर्स 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. 'लॉक अप 2', 'द 50' और 'अलायंस' जैसे शोज के बाद 'द ट्रेटर्स' भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. यह शो प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त से शुरू हो चुका है. शो के होस्ट करण जौहर हैं. वहीं, यह शो ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है. इसकी शूटिंग जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में की जा रही है. हालिया एपिसोड में फैंस को बड़ा झटका लगा, जब एक साथ शो से तीन कंटेस्टेंट्स को एविक्ट कर दिया गया.
दिलीप ताहिल की हुई एंट्री
शो में 'केज चैलेंज' के बाद एक्टर दिलीप ताहिल सबसे पहले बाहर होने वाले कंटेस्टेंट बने थे. हालांकि, उनके बाहर होने के बाद न तो उन्हें 'सर्कल ऑफ शक' से बाहर किया गया था और न ही ट्रेटर्स ने उनका मर्डर किया था. इसलिए वह गेम में कभी भी वापसी कर सकते थे. वहीं, उन्होंने शो के चौथे एपिसोड में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की और सभी को चौंका दिया.
रणवीर बरार की हुई छुट्टी
हालांकि, दिलीप ताहिल की वापसी के बाद रणवीर बरार अचानक शो से बाहर हो गए. उनकी किस्मत का फैसला कार्ड-बेस्ड चैलेंज के दौरान हुआ, जहां दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनका नाम भी एक फंदे (Noose) के नीचे आया. इसके बाद उनके हाथ डेथ कार्ड लगा, जिसके बाद शो में उनका सफर खत्म हो गया.
शो से बाहर हुए अभिषेक मल्हान
वहीं, सिर्फ रणवीर बरार ही नहीं, बल्कि 'फुकरा इंसान' अभिषेक मल्हान भी शो से बाहर हो गए. वह शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए खतरा बन गए थे. आखिरकार सभी ने उन्हें शो से बाहर कर दिया.
शो से बाहर हुईं पारुल गुलाटी
वहीं, पारुल गुलाटी क्रिस्टल डिसूजा पर बारीकी से नजर रख रही थीं और बार-बार सवाल उठा रही थीं कि क्या वह कुछ छिपा रही हैं. उनके शक के चलते वह खुद सर्कल ऑफ शक के घेरे में आ गईं. वोटिंग टाई हो गई, लेकिन कुल्लू ने अपना वोट बदलकर पारुल के खिलाफ कर दिया. इसके कारण वह भी शो से बाहर हो गईं और क्रिस्टल गेम में बच गईं.
शो से बाहर होने पर रोने लगीं पारुल गुलाटी
कन्फेशन के दौरान पारुल ने कहा, "मैं इसलिए नहीं रो रही हूं कि उन्होंने मुझे वोट देकर बाहर कर दिया. मैं इसलिए रो रही हूं क्योंकि आप किसी पर भी साफ तौर पर भरोसा नहीं कर सकते. मुझे सच में लगा था कि मैं बहुत अच्छा गेम खेल रही थी."
यह भी पढ़ें- 39 साल की शादी के बाद भी क्यों आई गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते में कड़वाहट? तलाक की रूमर्स के बीच जानें पूरा बवाल