Panchayat 4: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत4' आ गई है, 24 जून को सीरीज के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फुलेरा गांव की चर्चा हो रही है। पंचायत एक ऐसी सीरीज है, जिसके अबतक सभी सीजन हिट रहे हैं और चौथे सीजन को भी लोग उतना ही पसंद कर रहे हैं। पंचायत अपनी सादगी, गांव की कहानी और कॉमेडी की वजह से लोगों के बीच पॉपुलर हैं और इस सीरीज ने कई एक्टर्स को रातोंरात स्टार बनाया है। वैसे तो इस सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और सुनीता राजवर जैसे दिग्गज एक्टर्स मौजूद हैं, लेकिन इनके बीच कुछ ऐसे नए एक्टर्स भी हैं, जिन्हें इस सीरीज के जरिए लोगों के दिल जीत लिए हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के जीजा को क्यों करवानी पड़ी 2 सर्जरी, जानें अब कैसी है आयुष शर्मा की हालत?
रातोंरात पंचायत से चमके ये सितारे
पंचायत में सचिव जी, प्रधान जी और मंजू देवी और क्रांति देवी जैसे किरदार तो फेमस हुए ही हैं, लेकिन इसके साथ ही कई किरदार रातों-रात स्टार बन गए, खासकर प्रहलाद (फैसल मलिक), बिनोद (अशोक पाठक), भूषण (दुर्गेश कुमार) और रिंकी (सान्विका)। आइए जानते हैं इनके किरदारों और इनकी पॉपुलैरिटी की वजह क्या है।
प्रहलाद
पंचायत सीरीज के मशहूर होने वाले सबसे पहला नाम एक्टर फैसल मलिक का है, जो सीरीज में फुलेरा गाँव के उप-प्रधान प्रहलाद पांडे के कैरेक्टर में नजर आते हैं। पंचायत के सीजन 2 में जिस तरह से अपने बेटे की मौत के बाद उन्होंने एक दुखी पिता को रोल को जिस तरह से दिखाया, उसने हर किसी को इमोशनल कर दिया था। अब सीजन 4 में प्रहलाद पांडे को विधायकी का ऑफर मिलता है, जो उनकी भूमिका को पहले से ज्यादा गहराई दे रहा है। फैसल मिलक का सीरीज में देसी अंदाज सबसे ज्यादा दर्शकों से उन्हें जोड़ा है।
बिनोद
दूसरा नाम अशोक पाठक का है, जो बिनोद के किरदार में दिखे हैं, वैसे तो वो पंचायत में कम बोलते हैं, लेकिन भूषण के दोस्त के रूप में उन्होंने अपनी एक्टिंग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और इसके साथ ही सीरीज का डॉयलॉग 'देख रहा है बिनोद?' तो लोगों के बीच सबसे ज्यादा बोले जाने वाला डॉयलॉग है, जिसके खूब मीम्स भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे। सीजन 4 में बिनोद का 'हम गरीब हैं, गद्दार नहीं' डॉयलॉग ने लोगों के सीना चीर दिया है। साइलेंट एक्टिंग और मासूमियत की वजह से अशोक पाठक ने इतने सारे स्टार्स के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहे हैं।
भूषण
बिनोद के दोस्त भूषण बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले दुर्गेश कुमार भी अब घर-घर में फेमस हो गए हैं, उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। पंचायत सीरीज के फैंस दुर्गेश कुमार को बनरकस के रूप में जानते हैं और वो फुलेरा गांव के सबसे फनी इंसान हैं। क्रांति देवी के पति भूषण को सीरीज में हमेशा प्रधान के खिलाफ ही साजिश करते देखा गया है और नए सीजन में तो उन्होंने अपनी चालाकियों से अपनी पत्नी को नई प्रधान बना दिया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.