Netflix Trending Series in India: अगर आप भी घर बैठकर फ्री टाइम में ओटीटी पर सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो हम आपके लिए कुछ ट्रेंडिंग वेब सीरीज लेकर आए हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर भारत में ट्रेंड कर रही हैं। इन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में तुरंत ऐड कर सकते हैं। इनमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की वेब सीरीज शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: 47 साल की उम्र में दूल्हा बनेंगे एक्टर विशाल कृष्णा, 12 साल छोटी ये हसीना बनेगी दुल्हन?
American Manhunt Osama Bin Laden
इस अमेरिकन सीरीज में ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के ऑपरेशन को दिखाया गया है। ये 11 सितंबर साल 2001 की घटना है। इसमें अमेरिकन आर्मी ने ऑपरेशन के तहत सऊदी का रहने वाला आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ा था। ये नेटफ्लिक्स पर भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
Bet
नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड हो रही ये सीरीज एक जापानी सीरीज है। इसमें बोर्डिंग स्कूल में बच्चों को जुआ खेलते दिखाया गया है। साथ ही दिखाया है कि ये कैसे एक स्टूडेंट की लाइफ को बदल देता है। इसमें मिकू मार्टिनो, ईव एडवर्ड्स और अवीवा मोंगिलो मुख्य भूमिका में हैं।
Secrets We Keep
ये एक अमेरिकन मिनी सीरीज है। वहीं इसमें आपको थ्रिलर और सस्पेंस भरपूर देखने को मिलेगा। इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें मैरी बाक हेन्सन, डैनिका कुर्चिक, साइमन सियर्स और एक्सेल बुसानो मुख्य भूमिका में हैं। ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
IC 814: The Kandahar Hijack
ये एक हिंदी क्राइम थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। इसमें आतंकवादियों द्वारा प्लैन हाइजैक की घटना को दिखाया गया है। इसमें आपको आतंकवाद का खौफनाक चेहरा देखने को मिलेगा। इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। वहीं कास्ट की बात करें तो विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। नेटफ्लिक्स पर ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.