Kesari Chapter 2 OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' साल 2025 की उन फिल्मों में शुमार है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अक्षय के अलावा फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे ने भी अच्छा काम किया था और मूवी की कहानी भी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड थी। अगर आप लोग भी इस फिल्म को थियेटर में देखने से चूक गए हैं, तो अब आप इसका मजा ओटीटी पर ले सकते हैं। 'केसरी चैप्टर 2' की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट रिवील हो गई है, आइए बताते हैं कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है।
यह भी पढ़ें: TV सुपरस्टार्स की रैंकिंग आई सामने, टॉप 10 की लिस्ट में किसने मारी बाजी?
'केसरी चैप्टर 2' कब ओटीटी पर देगी दस्तक
अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है और अब रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है। 'केसरी चैप्टर 2' दो दिन बाद यानी 13 जून को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी पर बेस्ड थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई थी। इतना ही नहीं दर्शकों ने फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था।
कहां स्ट्रीम होगी 'केसरी चैप्टर 2'
'केसरी चैप्टर 2' को दर्शक और ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और कई फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। जो अब फाइनली खत्म होने जा रहा है, तो बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है, तो आप 13 जून से 'केसरी चैप्टर 2' को वहां देख सकते हैं।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
अक्षय कुमार ने फिल्म में वकील का रोल निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड मामले में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ते हैं। मूवी में उनके खिलाफ आर माधवन को केस लड़ते दिखाया गया है और उन दोनों ने जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म ने इंडिया में 93 करोड़ और वर्ल्डवाइफ 144 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 का ट्रेलर आउट, फुलेरा में चुनावी माहौल, Prime Video ने बताई नई रिलीज डेट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.