Jio Hotstar Top 5 Trending Shows: अगर आप भी घर बैठकर ओटीटी पर शोज देखने के शौकीन हैं, तो हम आपके लिए जियो हॉटस्टार के ट्रेंडिंग शोज लेकर आए हैं। इन शोज को आप अपने फ्री टाइम में बैठकर देख सकते हैं। वहीं इन शोज को देखकर आप जरा भी बोर नहीं होंगे। इनमें पंकज त्रिपाठी के शो से राम कपूर तक के शो शामिल है। वीकेंड पर भी फैंस के साथ बैठकर देखने के लिए ये बेस्ट हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: चिंकी-मिंकी की जोड़ी की वापसी, Chhoriyan Chali Gaon में जमाएंगी रंग; जानें कौन हैं ये जुड़वा बहनें?
Laughter Chefs
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के इस कुकिंग शो में आपको कॉमेडी के साथ-साथ किचन में कुकिंग का तड़का देखने को मिलेगा। जियो हॉटस्टार पर ये शो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं इसमें आपको टीवी के मशहूर सेलेब्स कुकिंग करते नजर आएंगे। वीकेंड पर देखने के लिए ये बेस्ट शो है।
Criminal Justice
पंकज त्रिपाठी की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज जियो हॉस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसमें आपको कोर्ट रूम ड्रामा से लेकर सस्पेंस से भरपूर क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा। वहीं हर एपिसोड के लास्ट में आपको एक ट्विस्ट होगा जो आपको इस शो को देखने के लिए मजबूर कर देगा। इसमें आपको पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला और आशा नेगी भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।
Mistry
राम कपूर और मोना सिंह की ये वेब सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसमें आपको मजेदार ट्विस्ट्स और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो वीकेंड पर इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं।
Special Ops
केके मेनन की इस थ्रिलर सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। वहीं नया सीजन आने से पहले इसका पहला सीजन ट्रेंड कर रहा है। अगर आप किसी अच्छी थ्रिलर सीरीज की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एकदम बेस्ट है। केके मेनन के साथ-साथ इसमें करण टैकर, सना खान, नीरज पांडे, तान्या सचदेवा और रेवती पिल्लई मुख्य भूमिका में हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.