इंडियाज गॉट लेटेंट 2 अक्सर ही चर्चा में बना रहता है. शो का हर एपिसोड अक्सर ही किसी न किसी कारण वायरल हो जाता है. वहीं हालिया एपिसोड में होस्ट समय रैना के अलावा पेनालिस्ट में दीपक कलाल, रवि गुप्ता और आगु स्टेनली पहुंचे थे. इस दौरान एक कंटेस्टेंट कार्तिका जलानी पहुंची थी, जो कि इन दिनों ब्रेस्ट से लड़ाई लड़ रही हैं. हालांकि जब समय रैना ने उनसे उनके कैंसर के बारे में पूछा तो शो का माहौल एक दम से बदल गया और बातें गंभीर होने लगीं.
शो में पहुंची कैंसर सर्वाइवर
दरअसल, कार्तिका जलानी बातचीत के दौरान अपने बारे में बताती हैं. कार्तिक के एप्लीकेशन में कहा था कि उनके बाल उनकी पर्सनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा है. वह कहती हैं, "बाल ही मेरी पूरी पर्सनैलिटी है." आगे कार्तिका कहती हैं पहले उनके बाल लंबे हुआ करते थे, लेकिन अब उनके बाल छोटे हैं.
समय रैना ने छिना दीपक कलाल से माइक
इसके बाद शो का माहौल थोड़ा गंभीर होता है और समय पूछते हैं कि मैं जान सकता हूं कि ऐसा क्यों. इसपर कार्तिका कहती हैं कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है. कार्तिका ने इस दौरान ये भी बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही हैं. उन्होंने बताया कि उनकी इम्यूनोथेरेपी जारी है. जिसके बाद समय हैरानी जताते हैं. साथ ही उन्हें इस बात की भी चिंता हुई की बातें मजाक में न बदल जाएं और इसी कारण उन्होंने तुरंत दीपक कलाल के हाथ से उनका माइक छीन लेते हैं और उसे एक ओर रख देते हैं. समय रैना की इस हरकत ने सभी का ध्यान खींचा.
लोगों ने किए वीडियो पर कमेंट्स
लोग लगातार वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "समय रैना समझ गए बिल्कुल रिस्क नहीं लेना है." दूसरे यूजर ने लिखा, " कैंसर कोई मजाक नहीं है, वह जरूर बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही है." एक और यूजर ने लिखा, "भाई ने खुद को FIR होने से बचाया."