Tuesday, 3 February, 2026

---विज्ञापन---

लॉकअप के साथ दोबारा लौटीं एकता कपूर, नेटफ्लिक्स पर मचेगा बवाल

Lock Upp: एकता कपूर हमेशा अपने टीवी शो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उनके पॉपुलर रियलिटी शो लॉकअप की एक बार फिर वापसी हो रही है. इस बार ये शो आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा.

Ekta Kapoor show Lock Upp: टीवी दुनिया की स्टार एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. एकता के इस शो को पसंद कने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल इस शो को अब एक नए अंदाज में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर परोसा जाएगा. हाल ही में इसे लेकर नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट भी शेयर की है.

नेटफ्लिक्स इंडिया और एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक पोस्टर शेयर कर दर्शकों को जानकारी दी है कि जल्द ही उनका रियलिटी शो ‘लॉकअप’ नेटफ्लिक्स पर आने वाला है. ऐसे में फैंस के बीच इस शो को लेकर खलबली मच गई है. अब देखना होगा कि इस बार इस शो में क्या कुछ खास होने वाला है.

2022 में आया था लॉकअप का पहला सीजन

इसके पहले ये रियलिटी साल 2022 में आया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था. इसका प्रीमियर ALTBalaji और MX Player पर 27 फरवरी 2022 से हुआ था. वहीं शो का ग्रैंड फिनाले फिनाले 7 मई 2022 को किया गया, जिसमें मुनव्वर फारूकी विजेता बने थे. इस शो को टीवी पर बिग बॉस जैसा ही प्यार मिलता आया है. ऐसे में इस बार नेटफ्लिक्स पर इसका नया सीजन काफी नया और खास होने वाला है.

First published on: Feb 03, 2026 09:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.