Criminal Justice Season 4: जियो हॉटस्टार की मोस्ट पॉपुलर कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का सीजन 4 आज स्ट्रीम हो गया है। एक्टर पंकज त्रिपाठी की इस सीरीज के 3 ही एपिसोड आए हैं, जिस बात से फैंस थोड़ा नाराज हो गए हैं। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अगर आपको इस तरह की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज देखना पसंद है, तो हम आपको 5 कोर्ट ड्रामा वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड आराम से देख सकते हैं।
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं और पहले के तीनों सीजन को ही दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। 'क्रिमिनल जस्टिस' 1 से 3 तक अलग-अलग केस देखने को मिले हैं, जिन्हें वकील माधव मिश्रा के रोल में सुलझाते दिखे थे।
Maamla Legal Hai
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मामला लीगल है' भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें रवि किशन वकील बने हैं। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आने वाला है, जिसका कल ही ऐलान हुआ है। 'मामला लीगल है' एक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें एक से बढ़कर एक फनी सीन्स मौजूद हैं।
The Trial
द ट्रायल एक जियो हॉटस्टार पर मौजूद है, इस कहानी में नोयोनिका सेनगुप्ता के रोल में काजोल नजर आई हैं। स्टोरी में दिखाया गया है कि कैसे नोयोनिका का पति एक सेक्स स्कैंडल में फंस जाता है और जेल में बंद है। ऐसे में अपने पति के लिए नोयोनिका वकालत की प्रैक्टिस करने लगती है।
Guilty Minds
श्रिया पिलगांवकर और वरुण मित्रा स्टारर 'गिल्टी माइंड्स' अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर है, जिसमें हर एपिसोड में एक नया केस देखने को मिलता है, जिसमें कभी टेक्नोलॉजी, कभी सेक्सुअल हैरेसमेंट तो कभी नैतिकता से जुड़े केस कोर्ट में आते हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.