Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Criminal Justice 4 से पहले तीनों सीजन भी रहे सुपरहिट, कहानी ने हर बार तोड़े लॉजिक के सारे फॉर्मूले

Criminal Justice 4: जियो हॉटस्टार की पॉपलुर सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन काफी चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं इससे पहले आए तीन सीजन भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं इन सीजन में क्या कुछ देखने को मिला?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Criminal Justice 4: पंकज त्रिपाठी की जियो हॉटस्टार की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन छाया हुआ है। इस सीजन के क्लाइमैक्स ने ऑडियंस के दिमाग को घुमा कर रख दिया। सोशल मीडिया पर इसके क्लाइमैक्स के काफी चर्चे भी हो रहे हैं। बता दें इस सीजन से पहले आए तीनों सीजन की कहानी ने ऑडियंस को एंटरटेन किया है। वहीं जियो हॉटस्टार पर ये तीनों सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। इनकी कहानी ने हर बार लॉजिक के सारे फॉर्मूले तोड़ दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं तीनों सीजन में कौन-कौन नजर आए हैं?

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 44 मिनट की एक्शन ड्रामा मूवी, जो थिएटर्स में रही फुस्स; अब Netflix पर आते ही बनी नंबर 1

---विज्ञापन---

पहले सीजन में कैब ड्राइवर की कहानी

क्रिमिनल जस्टिस के पहले सीजन में पंकज त्रिपाठी के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए थे। इसकी कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण सा कैब ड्राइवर मर्डर के केस में फंस जाता है और जेल के सलाखों के पीछे चला जाता है। इसके बाद इस बेगुनाह को इंसाफ दिलाने के लिए एडवोकेट माधव मिश्रा का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी कोर्ट में केस लड़ते हैं। ये सीजन भी काफी हिट साबित हुआ था।

---विज्ञापन---

दूसरे में ‘बंद दरवाजों के पीछे’ का राज

वहीं दूसरे सीजन में पति-पत्नी की कहानी को दिखाया गया था। जिसका टाइटल ‘बंद दरवाजों के पीछे’ रखा गया था। इसमें लीड रोल में कीर्ति कुल्हारी नजर आई थीं जो अपने पति के मर्डर के जुर्म में सलाखों के पीछे चली जाती हैं। इसके क्लाइमैक्स में भी पूरी कहानी बदल जाती है। वहीं इस सीजन को भी ऑडियंस का बेहद प्यार मिला था।

---विज्ञापन---

तीसरे सीजन में ‘अधूरा सच’

तीसरे सीजन की बात करें तो तीसरे सीजन को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिला था। इस सीजन के टाइटल ‘अधूरा सच’ दिया गया था। वहीं इसकी पूरी कहानी एक फेमस बॉलीवुड चाइल्ड स्टार के मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीजन में माधव मिश्रा एक मुकुल नाम के नाबालिग लड़के का केस लड़ते नजर आते हैं जो इस मर्डर में फंस जाता है। इसमें पूरब कोहली, स्वास्तिका मुखर्जी और आदित्य गुप्ता लीड रोल में नजर आए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Ammy Virk की एक्ट्रेस Tania? जिनके पिता पर चली गोलियां, सोशल मीडिया पर दी अपडेट

First published on: Jul 05, 2025 02:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola