---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: कुत्ते ने काटा, चेहरे की सर्जरी करवाई, गई डिप्रेशन में, कुछ ऐसी है सना मकबूल की कहानी!

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट्स सना मकबूल ने बताया कि किस तरह से उनके साथ एक ऐसी डरावना घटना हुई, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर कुत्ते ने काट लिया और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। चलिए जानते हैं, आखिर क्या हुआ था सना मकबूल के साथ।

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul
Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3, 21 जून को जिओ सिनेमा पर प्रीमियर हो चुका है, जिसे इस साल सलमान खान के बजाय अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इस बार हर प्रतियोगी ने बिग बॉस के मंच पर आने के बाद अपनी लाइफ के जुड़ी अहम घटनाओं के बारे में बात की, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। इन 16 हस्तियों ने अपने-अपने अनुभव शेयर किए। चलिए जानते हैं, बिग बॉस की कंटेस्टेंट सना मकबूल की जिंदगी में हुए एक हादसे के बारे में, जिसे उन्होंने बिग बॉस के घर में बताया।

क्या हुआ था सना मकबूल को

सना मकबूल ने बताया, कैसे वह एक दुर्घटना का शिकार हुईं थी। सना मकबूल ने शो के अंदर पोलोमी दास से बात करते हुए उन्हें बताया कैसे उनके होठों पर निशान पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें एक सर्जरी के तहत निशान पड़ा है। सना ने कहा कि एक कुत्ते ने उनके चेहरे के होठों के हिस्से को काट लिया था। ये बहुत डरावनी घटना थी और उन्हें बहुत बड़ी सर्जरी करवानी पड़ी थी। इस घटना के बाद से वे डिप्रेशन में चली गईं थीं।

लॉकडाउन 2020 में हुआ था ये हादसा

सना मकबूल ने बताया, लॉकडाउन के समय उनके साथ ये घटना हुई थी। कुत्ते ने उनके क्यूपिड बो को काट लिया था, जिससे उनके चेहरे की त्वचा फट गई थी। प्लास्टिक सर्जरी और ग्राफ्टिंग सहित कई प्रक्रियाओं से उन्हें गुजरना पड़ा था। ऐसे में वे अब जानवरों से बहुत डरती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा चेहरा ही हमारी रोजी-रोटी है और अगर चेहरे पर कुछ हो जाए तो आप समझ सकते हैं कि हमें किस दौर से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि सना के इस निशान को देखकर पहले शिवानी कुमारी बहुत हंस रही थीं तो उन्हें ऐसा करने के लिए सना ने मना किया और बताया कि वह बेहद सदमे में रह चुकी है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: किसने और क्यों बिग बॉस की शिवानी कुमारी को कहा ‘गंवार’? 

First published on: Jun 22, 2024 09:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.