Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Vastu Tips For Main Door: घर के मेन गेट पर करें ये रंग, चमक उठेगी आपकी किस्मत

Vastu Tips For Main Door: क्या आपने कभी यह कहावत सुनी है कि फस्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन?  यदि हां, तो ये भी जानते होंगे कि इसका मतलब क्या होता है। दरअसल किसी भी चीज पर छाप छोड़ने के लिए जरूरी है कि इसकी शुरुआत जहां से भी हो वो चीज एकदम परफेक्ट हो। आज […]

Vastu Tips For Main Door, Vastu Tips, Vastu Tips For Home, Vastu Tips For Door, Vastu Shastra

Vastu Tips For Main Door: क्या आपने कभी यह कहावत सुनी है कि फस्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन?  यदि हां, तो ये भी जानते होंगे कि इसका मतलब क्या होता है। दरअसल किसी भी चीज पर छाप छोड़ने के लिए जरूरी है कि इसकी शुरुआत जहां से भी हो वो चीज एकदम परफेक्ट हो। आज हम आपको घर के मुख्य दरवाजे से जुड़ी कुछ खास बात बताने जा रहे हैं जो आपके घर को अधिक सुंदर और समृद्ध बनाएगा। साथ ही जो लोग वास्तु की इन बातों का ध्यान रखेंगे उनके किस्मत के द्वार भी खुल जाएंगे।

1.ऑफ-व्हाइट रंग

वास्तु के अनुसार अगर आप अपने दरवाजे पर कलर करवा रहे हैं तो ऑफ-व्हाइट कलर बहुत अच्छा है।  ये रंग दरवाजे की खूबसूरती तो बढ़ाएगा ही साथ में घर में सुख समृद्धि भी लाएगा।

2.  वुडन कलर

मेन गेट पर में गहरे रंग का वुडन कलर भी बहुत अच्छा लगता है।  इसके अलावा वास्तु की दृष्टि से भी ये बहुत ही शुभ कलर होता है। कई लोग इस तरह के कलर को करवाना पसंद करते हैं। इसके पीछे कारण ये है कि इससे घर के लोगों की तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

दक्षिण मुखी दरवाजा है तो करें ये कलर

अगर आपके घर की दिशा दक्षिण मुखी है तो ऐसे में आप लाल, मैरून, गहरा पीला या फिर ऑरेंज कलर को मुख्य द्वार पर इस्तेमाल कर सकती है। इस दिशा के घरों  के लिए इन रंगों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर के लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

पश्चिम मुखी दरवाजा है तो करें ये कलर

अगर आप घर या गेट पश्चिम मुखी है, तो वहां पर मुख्य द्वार पर मैटेलिक कलर्स का इस्तेमाल करने कर सकते हैं। इन रंगों का इस्तेमाल करने से दुख बीमारी दूर रहती है।

First published on: Apr 04, 2023 09:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.