-विज्ञापन-

Vastu Rules of Flowers: घर में ऐसे फूल रखने से मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज, छा जाता है वास्तु दोष

Vastu Rules of Flowers: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मुरझाय हुए फूल रखने से आर्थिक तंगी आती है और बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ये वास्तु दोष का भी कारण बनते हैं।

Vastu Rules of Flowers: वास्तु शास्त्र में फूलों का बड़ा महत्व होता है। सभी लोगों को फूल बहुत पसंद होते हैं। ये देखने में भी अच्छे लगते हैं, और घर में पॉजिटिविटी लाते हैं। लोग अपने घर में और ऑफिस में फूलों को सजाते हैं। लेकिन कई बार घर में फूल लगाते और पौधे खरीदते समय हम कुछ न कुछ गलती कर बैठते हैं जो वास्तु दोष का कारण बन जाते हैं। और घर में परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ता है।

जब भी आप अपने घर में या ऑफिस में फूल या फूल के पौधे लेकर आएं तो वास्तु के इन नियमों को जरूर देख लें। ताकि घर में किसी प्रकार की मुसीबत न आ सके। आज के आर्टिकल में हम आपको फूलों से सम्बंधित कुछ नियम बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम के होने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

और पढ़िए –

मुरझाए हुए पौधे घर में न रखें

कई लोग घर में पेड़-पौधे तो ले आते हैं लेकिन उनकी केयर नहीं कर पाते। ऐसे में कई बार वो सुख जाते हैं और उनकी पत्तियां काली पड़ जाती है। वास्तु (Vastu) के अनुसार, अगर आपके घर में भी ऐसे पौधे है जो सूखने लगे हैं और मुरझा गए हैं तो उन्हें तुरंत घर से बाहर कर दें। क्योंकि ये वास्तु दोष का एक मुख्य कारण हैं।

घर में न रखें मुरझाए हुए फूल

फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इसलिए लोग इन्हें अपने घर में सजाते हैं। लेकिन जब ये मुरझा जाते हैं तो उन्हें हटाना जरूरी नहीं समझते या भूल जाते हैं। बता दें कि, ये वास्तु दोष (Vastu Dosh) का एक मुख्य कारण बनते हैं। साथ ही घर कि सुंदरता को भी बिगाड़ते हैं। इससे घर में धन की कमी होती है और मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है।

और पढ़िए –

ताजे फूलों से होती है मां लक्ष्मी प्रसन्न

वास्तु के अनुसार घर में ताजे फूल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इसलिए जिन लोगों की घर में फूल सजाने का शौक है वो इस बात को ध्यान में रखें। वरना वास्तु दोष की चपेट में आने की वजह से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।

इस दिशा में लगाने चाहिए फूल

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में फूल नहीं रखना चाहिए। वास्तु में माना जा है कि ये दिशा फूलों के लिए शुभ नहीं होती। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में फूल रखने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बीच भी कलह बढ़ता है। अगर आप अपने घर में फूल के पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर पूर्व यानी ईशान दिशा में ही इन्हें लगाएं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

Kanya Puja Special Gifts: मां दुर्गा के नन्हें रूपों को Gift करें ये चीजें, दिल हो जाएगा बाग बाग

Kanya Puja Special Gifts: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा...

Vivian Dsena: शादी से लेकर बेटी की खबरों पर विवियन डीसेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले किसी को….

Vivian Dsena: टीवी एक्टर विवियन डीसेन पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। दरअसल विवियन डीसेन ने कुछ वक्त पहले गुपचुप अंदाज में शादी...

Priyanka Chopra: जब प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने Hollywood जाने का राज, खुद को रोक नहीं पाई Kangana Ranaut

Priyanka Chopra: बॉलीवुड में सबके दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here