TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Vastu: इस दिशा की ओर मुंह करके कर रहे हैं भोजन, तो हो जाएं सावधान

Vastu: वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में हर चीज का बड़ा महत्व माना जाता है। लेकिन अगर हम दिशाओं की बात करें तो वास्तु में इनका कुछ ज्यादा ही महत्व माना जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं, वो अच्छे से जानते हैं की दिशाओं का क्या महत्व है। कौन सी दिशाओं को […]

Vastu
Vastu: वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में हर चीज का बड़ा महत्व माना जाता है। लेकिन अगर हम दिशाओं की बात करें तो वास्तु में इनका कुछ ज्यादा ही महत्व माना जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं, वो अच्छे से जानते हैं की दिशाओं का क्या महत्व है। कौन सी दिशाओं को शुभ और कौन सी दिशाओं को अशुभ माना जाता है ये वास्तु में बखूबी बताया जाता है। वास्तु में इस बात पर भी बड़ा जोर दिया जाता है की कौन सी दिशा की ओर मुहं करके खाना खाने से शुभ या अशुभ फल मिलता है। आइये आज हम आपको बताते हैं की खाना खाने के लिए कौन सी दिशा का क्या महत्व होता है। Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में टीवी-फ्रिज रखने से आती है सुख शांति

 पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। माना जाता है की इस दिशा में भगवान का वास होता है। इसलिए इस दिशा की ओर खाना खाने से भगवान की कृपा बनी रहती है और शरीर निरोगी रहता है। जो लोग इस दिशा में मुहं करके खाना खाता है उसे डॉक्टर्स के चक्कर नहीं लगाने पड़ते या फिर औरों की अपेक्षा कम लगाने पड़ते हैं। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन टिप्स को फॉलो करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

पश्चिम दिशा

पश्चिम दिशा को भी वास्तु में अच्छा बताया गया है। जो लोग व्यापार करने वाले हैं उन लोगों को पश्चिम दिशा की ओर मुँह करके खाना खाने से लाभ की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जो बीमार हैं या जिनके घर में कोई बीमार रहता है उन लोगों को भी पश्चिम दिशा की ओर मुँह करके खाना खाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से बीमारियों से निजात मिलती है। Tulsi Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं तुलसी का पौधा, तो रखें इन बातों का ख्याल

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके कभी भी भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, यदि इस दिशा में मुख करके भोजन ग्रहण किया जाये तो घर में दरिद्रता और कंगाली आ सकती है। बता दें कि दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में खाना बनाना और खाना दोनों ही निषेध है। Vastu Upaay: वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के Main Door पर रखें ये चीजें

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को भी शुभ माना गया है। माना जाता है कि जो लोग इस दिशा में मुंह करके खाना खाते हैं उनके घर में पैसों की कमी नहीं होती। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स हैं उन्हें भी इस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाना चाहिए इससे बुद्धि का विकास होता है। अभी पढ़ें - लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.