Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन टिप्स को फॉलो करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है।  दरअसल कहा जाता है की घर में रखी गई चीजें वास्तु के हिसाब से न रखी जाये तो उसका नेगेटिव असर भी हमारे जीवन को प्रभावित करता है। कई लोग वास्तु शास्त्र में इतना विश्वास करते हैं की अपने घर का एक-एक कोना वास्तु […]

Vastu Tips
Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है।  दरअसल कहा जाता है की घर में रखी गई चीजें वास्तु के हिसाब से न रखी जाये तो उसका नेगेटिव असर भी हमारे जीवन को प्रभावित करता है। कई लोग वास्तु शास्त्र में इतना विश्वास करते हैं की अपने घर का एक-एक कोना वास्तु के हिसाब से बनवाते हैं। लेकिन जब कई लोग बने हुए घर में शिफ्ट होते हैं तो वो लोग वास्तु दोष को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं।

Tulsi Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं तुलसी का पौधा, तो रखें इन बातों का ख्याल

अगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं जो घर के वास्तु दोष को लेकर फिक्रमंद हैं तो आज हम उनके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आये है। जिससे आपके घर का वास्तु दोष दूर हो सकता है। आप इन बदलावों को करके अपने घर में सुख-शांति का माहौल ला सकते हैं।

घर के मंदिर को सही दिशा में बनाएं

सभी हिंदू घरों में मंदिर का बड़ा महत्व होता है। लोग जब भी नए घर में प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले वास्तु के हिसाब से मंदिर की जगह निशिचत करते हैं। बता दें कि अगर आप अपने घर के वास्तु दोष को कम करना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार घर में मंदिर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही बनवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति रहती है। इस बात का ध्यान रहे कि कभी भी सीढ़ी और बाथरूम के नीचे मंदिर न बनाएं।

Asanas For Weight Loss: बच्चों के बढ़ते वजन ने बढ़ा दी है आपकी चिंता, तो ये आसन करवाएं फॉलो

घर में मकड़ी के जाले न लगने दें

वास्तु के मुताबिक घर में मकड़ी के जाले लगने से वास्तु दोष लगता है। और घर में अशांति का माहौल बनता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं तो वास्तु के इस टिप्स को जरूर फॉलो करें। मकड़ी के जाले घर में नेगेटिव एनर्जी लेकर आते हैं और इससे घर में बीमारी का वास होता है।

White Sauce Pasta: बच्चों को पसंद है वाइट सॉस पास्ता, तो इस रेसिपी से घर पर बनायें

घर में रोज जलाएं कपूर

वास्तु के अनुसार घर में रोज कपूर जलाने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है, और घर में हर तरफ खुशी का माहौल बना रहता हैं। यदि आपके घर में रोजाना लड़ाई झगड़ा रहता है तो आपको रोज पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाना चाहिए। इससे घर का माहौल शुद्ध होता है, और शांति बनी रहती है। साथं ही घर के लोगों में प्यार बना रहता है।

Raw turmeric Halwa: कच्ची हल्दी का हलवा बढ़ाता है इम्युनिटी, ये है बनाने के विधि

इस दिशा में पैर करके न सोएं

वास्तु शास्त्र में सही दिशा में सोने पर बहुत जोर दिया जाता है। कहा जाता है कि दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोना अशुभ माना जाता है। माना जाता है की जो लोग इस दिशा में पैर करक्के सोते हैं उन्हें कोई न कोई बीमारी जकड़े रहती है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 17, 2023 03:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.