Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में टीवी-फ्रिज रखने से आती है सुख शांति

Vastu Shastra: वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। अगर किसी घर में वास्तु दोष हो तो वंहा पर अशांति और दरिद्रता का वास होता है। कहा जाता है कि घर में रखा हुआ सामान यदि सही दिशा और दशा में न रखा जाए तो वास्तु दोष का कारण बनता है। […]

Vastu Shastra
Vastu Shastra

Vastu Shastra: वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। अगर किसी घर में वास्तु दोष हो तो वंहा पर अशांति और दरिद्रता का वास होता है। कहा जाता है कि घर में रखा हुआ सामान यदि सही दिशा और दशा में न रखा जाए तो वास्तु दोष का कारण बनता है। आज हम बात करते हैं घर में रखे टीवी, फ्रिज और सोफे की जो हर किसी के घर में जरूर होते हैं। लेकिन लोग उन्हें सही दिशा में नहीं रखते तो वास्तु दोष लगता है। तो आइये जानते हैं की इन्हें कौन सी दिशा में रखना चाहिए।

Vastu Upaay: वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के Main Door पर रखें ये चीजें

सोफे की सही दिशा

सोफे लगभग हर किसी के घर में होता है। लोग सोफे को ड्रॉइंग रूम में रखते हैं। बता दें की वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्राइंग रूम में सोफा या फिर दीवान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। जो लोग इस दिशा में सोफे को रखते हैं उनके घर में दरिद्रता का वास नहीं होता और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहते है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन टिप्स को फॉलो करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

टीवी की सही दिशा

टीवी भी ऐसी वस्तु है जो हर किसी के घर में जरूर पाई जाती है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसके घर में टीवी न हो। बता दें कि वास्तु शास्त्र अनुसार घर के पूर्व दिशा की में टीवी होना चाहिए। दरअसल अगर वास्तु की मानें तो पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके टीवी देखने से पॉजिटिव वाइब्स घर में आती हैं और सुख शांति का वास होता है।

Vastu Tips of Broom: वास्तु के अनुसार झाड़ू को घर की इस दिशा में रखने से लगता है वास्तु दोष, रहें सावधान

फ्रिज की है ये सही दिशा

फ्रिज भी सभी घरों में पाया जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार फ्रिज पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रहे की इसे फ्रिज को कभी भी गेट के सामने नहीं रखना चाहिए। कई लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव रख देते हैं लेकिन हम आपको बता दें की कभी भी फ्रिज के ऊपर ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। यदि आप अपने घर में सभी चीजों को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो इससे घर के सदस्यों में प्यार बना रहता है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 18, 2023 01:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.