---विज्ञापन---

Mango Ketchup Recipe: इस रेसिपी से बनाएं मैंगो केचप हर कोई चाट जाएगा उंगली

Mango Ketchup Recipe: केचअप एक ऐसी चीज है जो पकोड़े हो या समोसे सभी के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो केचअप खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आपने टोमेटो केचअप तो कई बार खाया होगा लेकिन कभी मैंगो केचअप खाया है अगर नहीं तो आज हमारी बताई गई रेसिपी से […]

Mango Ketchup Recipe, Mango Ketchup, Food

Mango Ketchup Recipe: केचअप एक ऐसी चीज है जो पकोड़े हो या समोसे सभी के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो केचअप खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आपने टोमेटो केचअप तो कई बार खाया होगा लेकिन कभी मैंगो केचअप खाया है अगर नहीं तो आज हमारी बताई गई रेसिपी से इसे जरूर बनाकर ट्राई करें। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और बनाने में भी कोई ज्यादा मेहनत नहीं लगती है।

पिज्जा हो या बर्गर या फिर चीला-पराठा केचअप के बिना इनका टेस्ट अच्छा ही नहीं लगता है। बाजार में आपको बना बनाया केचअप आराम से मिल जाएगा लेकिन आज हम आपको मैंगो केचप की जो विधि बताने जा रहे हैं ये इतनी आसान है कि आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इस केचअप का सबसे ज्यादा लाभ ये है कि ये सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे बना सकते हैं मैंगो केचअप।

मैंगो केचप बनाने के लिए सामग्री Mango Ketchup Recipe

आम- 5
अदरक- 1 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
सिरका- 3 बड़े चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
चीनी- आधा कप
व्हाइट वाइन- आधा कप
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लौंग- 1
दालचीनी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
पानी- आधा

मैंगो केचप बनाने की रेसिपी

मैंगो केचप बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को अच्छे से धोकर छील लिजिए।
इसके बाद आप इसकी गुठली को अलग कर लिजिए और गूदा अलग कर लें।
आप गूदे को मिक्सर में डालकर इसका अच्छा से पेस्ट तैयार कर लें।
इसके बाद आप एक पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो आप इसमें आम का गूदा डाल दें।
अब आप आम के गूदे के साथ ही बताए गए सभी मसालों को भी एड कर दें।
इसके बाद आप सभी चीजों को अच्छे से पका लें।
फिर आधा कप पानी और चीनी डालकर लगभग 10 मिनट तक और पकने दें।
जब मिश्रण आधा होने लगे तो गैस बंद कर दें।
जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसे कंटेनर में रख कर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
अब जब आपका मन करे तो आप इसे खा सकते हैं।

First published on: Apr 29, 2023 08:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.