Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस है, जिनके फैंशन सेंस के लोग दीवाने है। मलाइका अरोड़ा हर लुक में कमाल की लगती है और उनका अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। मलाइका अरोड़ा को देखने के फैंस बेताब रहते है। वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनका किलर अंदाज देखने को मिल रहा है। मलाइका अरोड़ा के ऐसे लुक से नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के इस लुक को आप भी अपनी दिवाली पार्टी (Diwali Party) में शामिल कर सकती है।
साड़ी में गिराई बिजलियां
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में आप देख सकते है कि, उन्होंने ब्लैक कलर की नेट साड़ी पहनी है और वो कातिल अदाओं के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं।
अदाओं का चला जादू
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक साथ कई फोटोज शेयर की है। फोटोज में वो कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इन फोटोज को देखकर फैंस की सांसे थम गई है।
ब्लाउज ने खींचा ध्यान
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ब्लैक साड़ी के साथ मैचिंग ब्लैक नेट फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइनर ब्लाउज पहना है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस का ब्लाउज गजब का लग रहा है।
एक्ट्रेस का सिपंल हेयर स्टाइल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का सिंपल हेयर स्टाइल भी उनपर काफी जच रहा है। इसी के साथ कानों में छोटे इयररिंग्स पहने है और उनका मेकअप लुक को कंप्लीट कर रहा है। एक्ट्रेस के पोस्ट को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की साड़ी
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लुक को फैंस के साथ-साथ सिनेमा जगत के सितारे भी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी साड़ी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है और उनके स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का लुक
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लुक को देखकर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘सुंदर’ बताया। एक यूजर ने उन्हें ‘अप्सरा’ कहा। इसी के साथ कई यूजर्स ने फायर और हॉर्ट वाली इमोजी शेयर की।
यहाँ पढ़िए – Diwali 2022 Look: अनन्या पांडे और रकुल प्रीत सिंह ने लहंगा पहन ढाया कहर, आपको कौन लगा बेस्ट?
दीवाली पार्टी में अपनाएं ये लुक
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हर अंदाज, हर लुक कमाल का होता है जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। बता दें, मलाइका अरोड़ा ने ये साड़ी दीवाली पार्टी में पहनी हैं और ऐसी ही साड़ी आप भी इस दिवाली पर पहन सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के स्टाइल को फैंस फॉलो भी करते है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, छा जाती है और उनके लुक के लोग कायल हो जाते हैं। अगर आप भी दिवाली पर मलाइका अरोड़ा जैसे लुक को कैरी करना चाहती हैं तो अपनी दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस के लुक को जरूर अपनाएं और पार्टी की लाइमलाइट चुरा लें।
यहाँ पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी ख़बरें