Superstar Broke Down in Tears: इस समय सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर तरफ इस समय सिर्फ कान्स फिल्म फेस्टिवल की ही बातें की जा रही हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाएं कान्स के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलावा बिखेरती नजर आ रही हैं. इसी बीच कान्स से एक इमोशनल वीडियो सामने आया है. जिसे देख हर किसी का दिल पसीज गया और उनकी आंखें नम हो गईं. कान्स से सामने आया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसे देख हर कोई इमोशनल हो रहा है.
कान्स से आया इमोशनल वीडियो
दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के फ्रेंचाइजी की 25वीं एनिवर्सरी के मौके पर फिल्म 'द फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान फिल्म के एक्टर विन डीजल अपने दिवंगत को-एक्टर पॉल वॉकर को याद करते हुए इमोशनल हो गए. इस स्क्रीनिंग में फिल्म के स्टार्स के अलावा, पॉल वॉकर की बेटी मीडो वॉकर भी स्क्रीनिंग में मौजूद थीं.
फूट-फूट कर रोया ये सुपरस्टार
स्क्रीनिंग में विन डीजल ने पॉल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और उन्हें याद करते हुए इमोशनल हो गए. वो पॉल वॉकर की बेटी मीडो वॉकर को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने कहा, 'मैं दुआ करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी में भी पॉल जैसा भाई हो… स्क्रिप्ट में पहले यह नहीं लिखा था कि सुनहरे बालों और नीली आंखों वाला यह लड़का मेरा भाई बनेगा.' उन्होंने आगे कहा, 'वो इंसान जिसने मुझे यहां अकेले आकर मेरे उस भाई के होने का अहसास कराया, वह मीडो वॉकर थीं. मैं अभी जाकर और रोउंगा.'
यह भी पढ़ें: एक्टिंग के लिए छोड़ी नौकरी, बेचा घर और बीवी के गहने; एक सीरीज ने चमकाई किस्मत, अब फिर टूटा मुसीबतों का पहाड़
कब आएगा 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का फाइनल पार्ट?
वहीं, फिल्म की स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद विन डीजल ने एक बार फिर ऑडियंस को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि फास्ट का फिनाले 2028 में इसलिए दिखाया जा रहा है क्योंकि आप सभी ने हमें अपना दिल और वफादारी दी है. आप ही हमें प्रेरित करते हैं कि हम आप सभी को प्राउड करें.'