फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने कोरियाई एक्टर मा डो-सिक के निधन की खबर सामने आई है. ‘डोलडाई’ और ‘वैली ऑफ द विकेड’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर मा डो-सिक का 82 साल की उम्र में निधन हो गया.

फिल्म इंडस्ट्री की ओर से उनके निधन की जानकारी साझा की गई. बताया गया कि एक्टर का निधन 14 तारीख को सुबह 11:07 बजे सियोल नेशनल मेडिकल सेंटर में हुआ. वहीं, एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सिर्फ इंडस्ट्री के कलाकार ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं. फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक्टर के काम को भी याद किया.

---विज्ञापन---

कौन थो मा डो सिक

मा डो-सिक का जन्म जुलाई 1944 में नॉर्थ चुंगचियोंग में हुआ था. उन्होंने 1960 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म ‘Sunflower That Bloomed at Night’ थी, जो 1960 में रिलीज हुई थी. उन्होंने ‘Valley of the Wicked’ और ‘Dol-dai’ जैसी फिल्मों में सहायक और छोटी भूमिकाएं निभाईं. वह फिल्म जगत के अनुभवी और जाने-माने कलाकारों में शामिल थे. उन्होंने 1960 से लेकर 1990 तक कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया और अलग-अलग सहायक भूमिकाएं निभाईं.

डायरेक्शन में भी आजमाया हाथ

फिल्मों के प्रति उनका गहरा लगाव था. फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ उन्होंने स्क्रिप्ट भी लिखीं. साल 1993 में उन्होंने ‘मजुहेंग’ नाम की एक स्क्रिप्ट लिखी. इसके बाद उन्होंने ‘Lost Desire’ फिल्म का निर्देशन भी किया और इसमें उन्होंने एक्टिंग भी की.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म पर काम करने के दौरान वह एक चट्टान से गिरने के बाद बाल-बाल बचे थे.

---विज्ञापन---

एक्टर का हुआ अंतिम संस्कार

वहीं, उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया नेशनल मेडिकल सेंटर के फ्यूनरल हॉल के कमरा नंबर 203 में की गई. एक्टर का अंतिम संस्कार 15 अगस्त को किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें- कौन है अनुराग कश्यप की 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी? जिससे 53 की उम्र में रचाएंगे तीसरी शादी!

---विज्ञापन---