Veteran Actor Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर एलन रोथवेल (Alan Rothwell) का निधन हो गया है. 'कोरोनेशन स्ट्रीट' और 'डैड मेन वेड्स' जैसी क्लासिक हिट फिल्में देनेवाले एक्टर एलन रोथवेल ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. एलन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है, उन्होंने बताया कि एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे. अपने आखिरी समय में वो अपने परिवार के साथ थे. एलन रोथवेल के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है.

एलन रोथवेल के निधन की खबर

प्रेस एसोसिएशन के अनुसार, एक्टर के परिवार ने एलन रोथवेल के निधन की खबर दी. उनके परिवार ने बताया कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे; इसी बीच 14 मई, 2026 को उनका निधन हो गया. परिवार ने एक बयान में आगे कहा, 'अपनी प्रोफेशनल अचीवमेंट के अलावा, वो एक लवली हसबैंड, पिता, दादा और चाचा थे. उन्हें हमेशा याद किया जाएगा और उनकी कमी बहुत खलेगी.' हालांकि, अभी तक उनके मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

एलन को दी श्रद्धांजलि

एलन रोथवेल के निधन की खबर फैलते ही उनके फैंस और कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक्टर विलियम रोचे ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'एलन के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. हमने 'कोरोनेशन स्ट्रीट' के शुरुआती एपिसोड में साथ काम किया था, जो बहुत ही शानदार समय था. सालों में मैं उन्हें अच्छी तरह जान पाया. वे एक बेहतरीन एक्टर और एक प्यारे इंसान थे. मैं उनके परिवार के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.'

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, Jio Hotstar ने बताया भारत में कब देख पाएंगे अनकट वर्जन?

---विज्ञापन---

एलन रोथवेल कौन थे?

एलन रोथवेल का जन्म 9 फरवरी 1937 को इंग्लैंड के ओल्डहैम में स्थित लंकाशायर में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में आए टीवी शो 'कोरोनेशन स्ट्रीट' से की. इस शो ने उन्हें दुनिया भर में फेमस कर दिया. इसके बाद 1980 में उन्होंने टीवी शो 'ब्रुकसाइड', 'पिक्चर बॉक्स' और 'हिकोरी हाउस' में भी काम किया.

---विज्ञापन---