क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म द ओडिसी इस साल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में लीड रोल में मैट डैमन नजर आएंगे. इस फिल्म में वह ओडिसी का रोल करेंगे. इसके अलावा फिल्म में ऐना हैथवे, टॉम हॉलैंड, ज़ैंडेया जैसे कलाकार शामिल हैं. हालांकि इस मूवी में एक और ऐसा कलाकार है, जो कि असल में एक ट्रांसजेंडर है और फिल्म में अहम रोल अदा करने वाला है. फिल्म में वह वॉरियर अकिलीज़ का रोल करेंगे. तो चलिए जानते हैं कि यह कौन हैं और उन्होंने ये फैसला क्यों लिया.
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं एलियट पेज
दरअसल, द ओडिसी फिल्म में अकिलीज़ का रोल कोई और नहीं बल्कि एलियट पेज करने वाले हैं, जो कि पहले एलेन पेज हुआ करती थीं. एलियट ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और फिर उन्होंने फिल्म हार्डी कैंडी में काम किया, जो कि 2005 में आई थी. इसके अलावा वह X Men The Last Stand, जूनो, एक्स मेन डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट, क्लोज टू यू, फ्रीहेल्ड, जैसी कई फिल्मों में काम किया है.
2020 में एलियट ने ट्रांस पुरुष के तौर पर किया ऐलान
वहीं, एक्टिंग करते हुए और रेड कार्पेट पर महिला के रूप में वॉक करते हुए और एक महिला के तौर पर कपड़े पहनने पर वह खुद पर दबाव महसूस करते थे. उन्हें अपनी छवि हमेशा अलग फील होती थी और उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें ऐसा करने पर बीमार जैसा महसूस होता है. इसी कारण उन्होंने खुद को उस रूप में स्वीकार किया और दुनिया के सामने लेकर आए. साल 2014 की 14 फरवरी को लास वेगास में ह्यूमन राइट्स कैंपेन के टाइम टू थ्राइव सम्मेलन में एक भाषण के दौरान एलियट पेज ने खुद को लेस्बियन घोषित किया था. इसके बाद 1 दिसंबर 2020 को पेज ने सोशल मीडिया पर एक ट्रांस पुरुष होने का ऐलान किया और अपना नाम एलेन से एलियट रख लिया था. पेज ने बताया कि अपनी लैंगिक पहचान के बारे में खुलकर बोलने का उन्होंने फैसला कोविड-19 महामारी के दौरान लिया था.
लोगों ने एलियट की कास्टिंग पर उठाए सवाल
हालांकि अब एलियट पेज को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, लोग लगातार क्रिस्टोफर नोलन पर सवाल उठा रहे हैं. क्योंकि फिल्म द ओडिसी ग्रीक माइथोलॉजी पर बनी है और अकिलीज जो कि इस माइथोलॉजी में एक पावरफुल, मैस्कुलिन हीरो था, उसका रोल एक ट्रांसजेंडर यानी कि एलियट पेज निभाने वाले हैं. जिसको लेकर लोगों का कहना है कि क्रिस्टोफर अगर डायवर्सिटी को दिखाना चाहते थे, तो वो अकिलीज के लिए एलियट पेज की जगह किसी और को कास्ट कर सकते थे, जो उसकी पर्सनैलिटी से मेल खाता. जैसा कि इससे पहले फिल्म द ट्रॉय में ब्रैड पिट ने अकिलीज का रोल किया था और वो लोगों को काफी पसंद भी आया था. हालांकि एलियट पेज के कास्टिंग से फिल्म पर कितना असर पड़ेगा, यह मूवी की रिलीज के बाद पता चलेगा. बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में 17 जून को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- TV की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने रचाई 3 शादियां, दो बार की परिवार के खिलाफ जाकर शादी, अब जल्द बनने वाली हैं मां