---विज्ञापन---

‘सुपरमैन’ फेम इस एक्ट्रेस के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, दोस्त ने बताई अभिनेत्री की अंतिम इच्छा

ऑस्कर नॉमिनेटेड और सुपरमैन फेम एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का 82 साल की उम्र में अपने घर पर निधन हो गया है. इस बात की जानकारी खुद उनके करीबी दोस्त ने दी है.

Valerie Perrine
Valerie Perrine

Valerie Perrine Passed Away: ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन, जो कि 1978-80 की सुपरमैन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस का 82 साल की उम्र में बेवर्ली हिल्स स्थित अपने घर में पार्किंसंस रोग से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है. उन्हें इस बीमारी के बारे में साल 2015 में पता चला था. कथित तौर से वह बीते 15 साल से ज्यादा से इस बीमारी से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त स्टेसी साउथर ने दी है. उनके दोस्त ने एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा के बारे में भी बताया है.

क्या थी वैलेरी की आखिरी इच्छा

एक्ट्रेस के दोस्त ने साझा करते हुए बताया कि वे एक टैलेंटेड, साहसी कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी बीमारी का सामना बहुत बहादुरी के साथ किया और कभी शिकायत नहीं की. वह एक सच्ची प्रेरणा थीं, जिन्होंने जीवन को पूरी तरह से जिया. उनके बिना यह दुनिया कम खूबसूरत लगती है. स्टेसी साउथर ने इस दौरान एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा के बारे में भी खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वैलेरी पेरिन की आखिरी इच्छा फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में दफन होने की थी. उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक लिंक भी शेयर किया है और लोगों से कहा है कि एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा को पूरी करने में उनकी मदद करें.

---विज्ञापन---

कौन थीं वैलेरी पेरिन?

वैलेरी पेरिन के करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उनका जन्म गैल्वेस्टन में हुआ था और फिल्म ‘स्लॉटहाउस फाइव’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी मां एक डांसर हुआ करती थी और पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे. बता दें कि वैलेरी पेरिन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी तब मिली थी जब 1973 में वह ब्रूस जे फ्रेडमैन के ड्रामा स्टीमबाथ में प्रसारण के दौरान न्यूड अमेरिकी टीवी में नजर आईं थी. वह इस शो में नजर आने वाली पहली एक्ट्रेस थी और इससे उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी. वहीं, वैलेरी को सबसे बड़ी सफलता फिल्म लेनी से मिली थी. इसके लिए उन्हें 1975 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था. साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था और उन्हें बेस्ट डेब्य़ू का बाफ्टा अवॉर्ड भी मिला था.

यह भी पढ़ें- Laughter Chef 3: जन्नत जुबैर के साथ समर्थ जुरेल ने की घटिया हरकत, वीडियो वायरल होती ही लोगों ने की थू-थू

First published on: Mar 24, 2026 11:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.