Spider Noir Trailer: स्पाइडर नोयर टीवी सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस सीरीज में इस बार निकोलस केज लीड रोल में नजर आएंगे. सोनी पिक्चर्स टेलीविजन द्वारा प्राइम वीडियो के लिए निर्मित यह सीरीज दुनिया भर में रिलीज को तैयार है. वहीं, हाल ही में प्राइम वीडियो ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जो कि सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है. वहीं जैसा कि आज सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, तो चलिए एक नजर डालते हैं इसकी रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कहानी पर.

कुछ ऐसी होगी स्पाइडर नोयर की कहानी

स्पाइडर नोयर मार्वल कॉमिक्स स्पाइडर-मैन नोयर पर आधारित एक लाइव-एक्शन सीरीज है. स्पाइडर-नोयर 1930 के दशक के न्यूयॉर्क में रहने वाले एक अनुभवी, बदकिस्मत निजी जासूस बेन रेली (निकोलस केज) की कहानी है, जिसे एक बेहद दुखद घटना के बाद अपने अतीत से जूझना पड़ता है, और वह शहर का इकलौता सुपर हीरो बन जाता है.

---विज्ञापन---

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी सीरीज

प्राइम वीडियो की सीरीज स्पाइडर नोयर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 मई 2026 को 240 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी. यह विश्व स्तर पर रिलीज की जाएगी.

सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म के कलाकारों को लेकर बात करें तो इसमें लीड रोल में अकादमी पुरस्कार विनर निकोलस केज, एमी अवॉर्ड विनर लैमोर्न मॉरिस, ली जून ली, अब्राहम पोपोला, करेन रोड्रिगेज, एसएजी पुरस्कार विजेता जैक हस्टन और एक्टर ब्रेंडन ग्लीसन भी इसमें नजर आएंगे. सीरीज में गेस्ट स्टार के तौर पर लुकास हास, कैमरून ब्रिटन, कैरी क्रिस्टोफर, माइकल कोस्ट्रोफ, स्कॉट मैकआर्थर, जो मैसिंगिल, व्हिटनी राइस, अमांडा शुल, एंड्रयू कैल्डवेल, एमी एक्विनो, एंड्रयू रॉबिन्सन और काई कैस्टर जैसे एक्टर्स शामिल है.

---विज्ञापन---

सीरीज के लिए इस टीम ने किया काम

बता दें कि स्पाइडर नोयर का निर्माण सोनी पिक्चर्स टेलीविजन द्वारा एमजीएम+ और प्राइम वीडियो के लिए किया गया है. एमी अव़ॉर्ड विनर डायरेक्टर हैरी ब्रैडबरी ने पहले दो एपिसोड का डायरेक्शन और निर्माण काम किया है. ओरेन उजील और स्टीव लाइटफुट ने को- शो रनर और कार्यकारी निर्माता का काम किया है. इसके अलावा उजील और लाइटफुट ने स्पाइडर मैन इनटू द स्पाइडर वर्स के पीछे फिल लॉर्ड, क्रिस्टोफर मिलर और एमी पास्कल के साथ मिलकर इस श्रृंखला का निर्माण किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ हिट देने वाली इस सुपरस्टार हसीना पर पति ने किए थे जुल्म-सितम, तलाक के बाद तबाह हुई जिंदगी, मिली मौत पर बधाई

---विज्ञापन---