Singer Wheesung Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही हैं, हाल ही में 'हैरी पॉटर' फेम एक्टर साइमन फिशर-बेकर के निधन की खबर सामने आई थी। इस बीच अब जाने-माने सिंगर की लाश मिलने से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। फेमस एक्ट्रेस की मौत के बाद 22 के दिन के अंदर सिंगर का निधन हो गया है। इस तरह महज 22 दिन के साउथ कोरियन फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: मशहूर कॉमेडियन-एक्टर का निधन, Harry Potter में ‘भूत’ बन मिला था फेम
सिंगर व्हीसुंग का हुआ निधन
साउथ कोरियन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है, मशहूर सिंगर व्हीसुंग का निधन हो गया है। 10 मार्च को सिंगर व्हीसुंग की लाश उनके घर पर संदिग्ध हालत में मिली है। 43 साल की उम्र में साउथ कोरिया के पॉपुलर सिंगर व्हीसुंग ने आखिरी सांस ली। सिंगर व्हीसुंग की मौत की खबर सुनकर फैंस के बीच शौक की लहर दौड़ गई है।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि अभी सिंगर की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत को काफी समय बीत चुका है, ऐसे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सिंगर व्हीसुंग की एजेंसी ऑस्ट्रिच एंटरटेनमेंट ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
सिंगर की एंजेसी ने की निधन की पुष्टि
सिंगर के निधन की पुष्टि करते हुए उनकी एंजेसी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया है, 'यह ऑस्ट्रिच एंटरटेनमेंट है। हमें आपको यह दिल दहला देने वाली खबर बताते हुए दुख हो रहा है। 10 मार्च को हमारे सिंगर व्हीसुंग हमें छोड़कर चले गए। उन्हें उनके घर में संदिग्ध स्थिति में पाया गया और उनका निधन हो गया। हमारी कंपनी के कलाकार और अधिकारी मृतक के परिवार के साथ शोक मना रहे हैं। उनके प्रशंसकों के साथ यह दुखद जानकारी साझा करते हुए दिल टूट रहा है, जिन्होंने उन्हें बहुत समर्थन और प्यार दिया है। कृपया सिंगर के लिए प्रार्थना करें ताकि वो आराम कर सकें।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.