-विज्ञापन-

Netflix: क्रिस रॉक पर हाथ उठाना विल स्मिथ को पड़ा भारी, नेटफ्लिक्स अब नहीं करेगा एक्टर की इस फिल्म पर काम

मुंबई। इस साल का ऑस्कर यानि कि ऑस्कर 2022 (Oscars 2022) काफी कारणों के चलते सुर्खियों में रहा। लेकिन एक चीज जिसने सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी बटोरी वो थी, विल स्मिथ (Will Smith) का मंच पर जाकर क्रिस रॉक पर हाथ उठाना। हालांकि ऐसा करना अब विल को काफी भारी पड़ रहा है। क्योंकि दुनियाभर में उनकी निंदा होने के साथ-साथ विल स्मिथ के करियर को भी नुकसान होना शुरू हो गया हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विल स्मिथ को आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स (Netflix) की फिल्म फास्ट एंड लूज (Fast and Loose) में देखा जाने वाला था। वहीं अब इस फिल्म के रुकने की खबर आई है।

विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को ऑस्कर 2022 के स्टेज पर मुक्का मारा था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि क्रिस ने उनकी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ा दिया था। क्रिस ने जेडा के गंजेपन को फिल्म G.I. Jane से जोड़ते हुए जोक मारा था। जो कि विल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने सीधा स्टेज पर जाकर क्रिस को मुक्का मार दिया। जिसका असर अब विल के करियर और काम पर देखने को मिल रहा है।

 

खबर है कि नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ की फिल्म फास्ट एंड लूज पर काम रोक दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो, ऑस्कर सेरेमनी से दो हफ्ते पहले इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड लीच (David Leitch) ने इस प्रोजेक्ट पर काम करना छोड़ दिया था। डेविड ने विल स्मिथ की फिल्म को छोड़ रायन गॉस्लिंग की फिल्म फॉल गाय बनाने के लिए यूनिवर्सल पिक्चर्स से हाथ मिला लिया था। वहीं अब नेटफ्लिक्स ने भी इस फिल्म को छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि नेटफ्लिक्स फिल्म फास्ट एंड लूज पर दोबारा काम शुरू करेगा या नहीं। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि फिल्म के लीड एक्टर को बदल कर ये फिल्म दोबारा शुरू की जाए।

वो बात अलग है कि क्रिस रॉक को मुक्का मारने के अगले दिन ही विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर माफीनामा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने क्रिस के साथ-साथ अकैडेमी और दर्शकों से भी माफी मांगी थी। उन्होंने ये बात मानी थी कि उन्हें क्रिस पर हाथ नहीं उठाना चाहिए था। ऑस्कर 2022 के प्रोड्यूसर विल पैकर ने बताया था कि क्रिस ने विल स्मिथ को गिरफ्तार होने से बचाया था। क्योंकि जब विल ने क्रिस को मारा था तब ऑस्कर में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन क्रिस रॉक ने किसी भी तरह की कर्यवाही करने से मना कर दिया था।

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here