जेसिका एलन कोर्निश उर्फ जेसी जे एक जानी मानी अंग्रेजी सिंगर हैं. जो बीते लंबे वक्त से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं. सालों से वह इसका ट्रीटमेंट करवा रही थीं और हर मुमकिन प्रयासों के बाद आज वो कैंसर से जंग जीत गई हैं. हाल ही में खुद जेसी ने अनाउंस किया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत गई हैं. उन्होंने बताया कि नतीजे आ गए हैं और मैं कैंसर मुक्त हो गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी है और अपनी खुशी जाहिर की है.
जेसी ने जीती कैंसर से जंत
अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जेसी ने अस्पताल से एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है. उन्होंने इस वीडियो क्लिप में बताया कि एक साल तक ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बाद वह ऑफिशियल तौर पर कैंसर से मुक्त हो गई हैं. यह अपडेट सिंगर के एनुअल हेल्थ चेकअप और ब्रेस्ट एमआरआई के बाद आया है.
सिंगर ने ली राहत की सांस
ब्रेस्ट कैंसर से राहत मिलने बाद सिंगर ने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा, " मैं घंटों तक रोई और फिर इस साल में पहली बार चैन की सांस ली. जेसी ने ऐलान किया कि वह अब कैंसर मुक्त हो गई हैं.
2025 में चला था कैंसर का पता
सिंगर ने हमेशा ही अपने कैंसर से संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी और अपने फैंस को अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में बताया था और उनके फैंस ने भी उनका पूरा साथ दिया था. इसके अलावा वह अक्सर ही अपने कैंसर को लेकर अपडेट शेयर करती रहती थीं और लाइफ में इस दौरान जो भी उतार चढ़ाव आए हैं, उन्होंने उसके बारे में भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. बता दें कि जेसी को सबसे पहली बार जून 2025 में कैंसर के बारे में पता चला था और तभी उन्होंने इसको लेकर खुलासा किया था. सिंगर ने तब कहा था, " मैं इसे अपने फैंस और उन लोगों के साथ शेयर करना चाहती थी जो मेरी परवाह करते हैं."
कैंसर के कारण सिंगर ने पोस्टपोन किया था कॉन्सर्ट
बता दें कि सिंगर के ब्रेस्ट कैंसर होने की खबरें तब आईं थी जब उन्होंने अपने 'नो सीक्रेट्स' टूक को अमेरिकी में रद्द और ब्रिटेन-यूरोप में पोस्टपोन कर दिया था. शो स्थगित होने के बाद सिंगर ने अपना ध्यान अपनी सेहत पर केंद्र किया और सर्जरी करवाई.