James Tolkan Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और बुरी खबर समाने आई है. दरअसल, यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर जेम्स टोलकन का निधन हो गया है. ‘मियामी वाइस’, ‘टॉप गन’ और ‘बैक टू द फ्यूचर’ जैसी हिट फिल्मों के स्टार जेम्स टोलकन ने अपनी आखिरी सांस 94 साल की उम्र में ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. खबरों के अनुसार, जेम्स टोलकन को उनके घर में मृत पाया गया है. जैसे ही जेम्स टोलकन के निधन की खबर सामने आई, इंडस्ट्री के कई स्टर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
James Tolkan, best known for his roles in “Top Gun” and the “Back to the Future” franchise, has died. He was 94.
He famously played Mr. Strickland in the “Back to the Future” trilogy and Commander Tom “Stinger” Jardian in “Top Gun.”https://t.co/NNxgVfFnTL pic.twitter.com/QaTiDuRy8p---विज्ञापन---— Variety (@Variety) March 28, 2026
एक्टर के निधन की खबर
जेम्स टोलकन के निधन की खबर की पुष्टी टीएमजेड ने की है. टीएमजेड के अनुसार, फिल्म ‘बैक टू द फ्यूचर’ के मेकर बॉब गेल ने जेम्स टोलकन के निधन की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि जेम्स टोलकन का निधन शुक्रवार को न्यूयॉर्क के सारनाक लेक में स्थित उनके घर पर हुआ. हालांकि, अभी तक उनके निधन का ऑफिशियल रिजन नहीं बताया गया है. जेम्स टोलकन अपने पीछे परिवार में पत्नी पारमेली वेल्स को छोड़ गए हैं.
James Tolkan ha fallecido a los 94 años.
— Cesar Andrés Martínez Osma (@Camo__Oficial) March 28, 2026
Sus papeles más memorables en los 80 fueron como Mr. Strickland en la trilogía Back to the Future y como Stinger en Top Gun.
Otras películas incluyen Masters of the Universe, Armed and Dangerous, True Blood, War Games, Turk 182, Autor, https://t.co/udUoJ8Ms8B
कौन हैं जेम्स टोलकन?
जेम्स टोलकन का जन्म 30 जून, 1931 को मिशिगन के कैलमैट में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा एरिजोना से पूरी की. इसके बाद, कोरियाई युद्ध के दौरान, वे सेना में भर्ती हो गए. जहां से उन्हें हैल्थ रिजन के कारण छुट्टी दे दी गई. सेना से वापस लौटने के बाद, उन्होंने आर्ट की डिग्री प्राप्त कर ली.
RIP James Tolkan (1931–2026). Fiery character actor who glared as Mr. Strickland in Back to the Future and commanded in Top Gun. No slackers allowed. Rest in peace. pic.twitter.com/5AbTGjUgpJ
— SafetySwipe (@SafetyNotorious) March 28, 2026
जेम्स टोलकन का एक्टिंग करियर
जेम्स टोलकन ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘द थ्री सिस्टर्स’ से की. इसके तीन साल बाद उन्होंने अपने करियर की दूसरी फिल्म ‘स्टिलेटो’ में काम किया. इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों में रेगुलर काम करना शुरू किया. उनकी ‘बैक टू द फ्यूचर’ और ‘टॉप गन’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘टॉम विल्सन: हम्बली सुपर फेमस’ में देखा गया था, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी.