Hailee Steinfeld Wedding Photos: जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस हैली स्टेनफेल्ड ने अपनी लाइफ के नए फेज में एंट्री कर दी है। 28 साल की उम्र में हैली स्टेनफेल्ड ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है और उनकी ड्रीमी वेडिंग की फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल भी हो रही है। Ender Game, True Grit और Hawkeye जैसी हिट फिल्मों से फेम पाने वाली हैली स्टेनफेल्ड की शादी की खबर से फैंस काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Vibhu Raghave Last Rites: विभु राघव की अर्थी को दोस्तों ने दिया कंधा, मां के नहीं थम रहे आंसू
हैली स्टेनफेल्ड की ड्रीमी वेडिंग की फोटोज
एक्ट्रेस हैली स्टेनफेल्ड ने अपने बॉयफ्रेंड जोश एलन से 31 मई को कैलिफोर्निया में एक प्राइवेट वेडिंग की है। शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो व्हाइट कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में नजर आ रही हैं और उनके पति ने ब्लैक कलर का टक्सीडो पहना था। फोटो में कपल एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं।
कौन हैं एक्ट्रेस के पति जोश एलन?
अमेरिकी एक्ट्रेस हैली स्टेनफेल्ड के पति जोश एलन (Josh Allen) कोई आम इंसान नहीं हैं, बल्कि वो NFL स्टार हैं। जी हां, जोश एलन एक मशहूर अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) की टीम बफैलो बिल्स के लिए क्वार्टरबैक की भूमिका निभाते हैं। वे अपनी दमदार थ्रो, फिजिकल स्ट्रेंथ और प्ले-मेकिंग एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं।
2024 में कपल ने रिलेशनशिप किया कंफर्म
जोश एलन और हैली स्टेनफेल्ड के डेटिंग रूमर्स को साल 2023 में पहली बार हवा मिली थी। हालांकि एक साल बाद ही कपल ने नवंबर, 2024 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। कपल ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस को घुटने के बल बैठकर जोश एलन प्रपोज करते दिखाई दिए थे। सगाई के 6 महीने बाद कपल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं, लेकिन अभी तक कपल ने वेडिंग फोटोज को अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Maalik Teaser: ‘सच का मुर्शिद है वो…’ राजकुमार राव का लुक देख कांप उठे लोग, देखें टीजर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.