हैरी पॉटर एक्टर रूपर्ट ग्रिंट एक बार फिर पापा बन गए हैं। एक्टर ने अपनी पार्टनर जॉर्जिया ग्रूम के साथ मिलकर दूसरे बेबी का वेलकम किया। रूपर्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फनी कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर कर बेबी गर्ल का नाम भी रिवील किया है। एक्टर ने बेबी गर्ल की क्यूट सी फोटो शेयर की। एक्टर ने कहा कि बेबी के आने से पहले इस खुशखबरी को गुप्त रखा गया था। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने बेबी का क्या नाम रखा?
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान का टिकट…’, एल्विश यादव के बाद Kushal Tandon ने Karanveer Mehra पर कसा तंज
क्या रखा नाम?
एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''सीक्रेट चाइल्ड स्लाइटली रिवील्ड' गोल्डी जी. ग्रिंट का परिचय। अब तक 10/10 बेबी।'' इस फोटो में बच्ची को ग्रे कलर का कार्डिगन पहनाया गया है। साथ ही उसने व्हाइट कलर की एक टीशर्ट भी पहनी है जिस पर बेबी का नाम गोल्डी लिखा है।
कैप्शन में डॉक्टर को कहा धन्यवाद
रूपर्ट ने फोटो के कैप्शन में एक और नाम का जिक्र किया है। उन्होंने एलेक्स डिगेसु का नाम लिखकर उन्हें धन्यवाद भी कहा। इससे पता लग रहा है कि वो एक डॉक्टर हैं और वो ही इस बच्ची को दुनिया में लेकर आए हैं। रूपर्ट ने कैप्शन में लिखा कि एलेक्स डिगेसु को बहुत-बहुत धन्यवाद। बता दें इससे पहले साल 2020 में वो पहली बार पापा बने थे। उस दौरान कपल ने एक बेटी का वेलकम किया था और उन्होंने उसका नाम वेंसडे जी. ग्रिंट रखा था।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.