Wednesday, 26 June, 2024

---विज्ञापन---

पहले रिहाना अब कैटी पेरी, अरबपति अंबानी क्या दे रहे हैं एक परफॉर्मेंस के लाखों डॉलर? जानें, सच!

Katy Perry Perform In Anant Radhika Cruise Party: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग को लेकर इस बार खबरें आ रही हैं कि अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी को परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाएगा। वह क्रूज पार्टी में परफॉर्म करती नजर आएंगी। जानें, क्या है पूरा माजरा।

Katy Perry Perform In Anant Radhika Cruise Party
Katy Perry Perform In Anant Radhika Cruise Party

Katy Perry Perform In Anant Radhika Cruise Party: अंबानी खानदान के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी की चर्चाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आलम ये है कि अंबानी परिवार इन दोनों की शादी में करोड़ों रुपए दिल खोलकर खर्च कर रहा है। फिलहाल इस जोड़े की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी इटली में क्रूस पर हो रही है। वहीं इस बीच इस जोड़े की 12 जुलाई को मुंबई में शादी होने की खबरें भी जोरों पर हैं। लेकिन इसी बीच एक और खबर आ रही है कि अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी जिन्हें कैथरीन एलिजाबेथ हडसन के नाम से भी जाना जाता है, को इस जोड़ी के लिए परफॉर्म करने के लिए लाखों डॉलर ऑफर किए गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

ला विटे ई अन वियागियो में परफॉर्म करने के लिए लेंगी लाखों डॉलर

द सन यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर और अमेरिका पर्सनालिटी कैटी पेरी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करेंगी। ये एक भव्य मास्करेड बॉल थीम वाला इवेंट है, जिसमें मेहमानों को इटली से फ्रांस तक क्रूज पर ले जाया जाएगा। खबरों के मुताबिक, कैटी को ‘ला विटे ई अन वियागियो’ (life is a journey) नामक पार्टी में परफॉर्म करने के लिए लाखों डॉलर ऑफर किए गए हैं।

ऐसे करेंगी परफॉर्म

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कैटी शुक्रवार रात को फ्रांस के साउथ में स्थित कांस में इस खूबसूरत जोड़ी अनंत और राधिका के लिए गाना गाएंगी। जाहिर तौर पर उन्हें मास्करेड बॉल में एक छोटा सा सेट परफॉर्म करने के लिए लाखों डॉलर दिए जा रहे हैं। बता दें, ये जानकारी प्री-वेडिंग पार्टी के बारे में सभी जानकारी देने वाले एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से बताई गईं हैं।

क्रूज पार्टी पर हुए कई खुलासे

यह खुलासा भी हुआ इस क्रूज पार्टी में 800 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जो वर्तमान में बार्सिलोना और जेनोआ में रुकने के साथ यूरोप के चारों ओर अंतरिक्ष थीम वाले क्रूज पर हैं। यह शुक्रवार को कान्स में एक बड़ी पार्टी के लिए पहुंचेगा, जो 40 मिलियन पाउंड की प्रॉपर्टी पर आयोजित होगी। पार्टी केवल पांच घंटे तक चलेगी, लेकिन कैटी इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगी, साथ ही मनोरंजन के लिए एक डीजे को भी बुलाया जाएगा। इसके बाद, मेहमान कान्स में इंतजार कर रहे जहाजों के एक छोटे से बेड़े से एक विशाल आतिशबाजी का लुत्फ उठाते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की करोड़ों की क्रूज पार्टी में, दीपिका पादुकोण के बिना कुछ इस अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह! 

First published on: May 30, 2024 10:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.