शेफ ऑफ यू फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन हमेशा ही अपने गानों को लेकर खबरों में छाए रहते हैं. वह भारत में अपने गानों के लिए काफी पॉपुलर हैं और कई बार भारत भी आ चुके हैं. इंडिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. सिंगर का शनिवार को फिलाडेल्फिया में कॉन्सर्ट था. इस मौके पर उन्होंने 50,000 लोगों के आगे परफॉर्म किया. इस दौरान सिंगर ने अपने टूर और गाजा के हालातों के बारे में बात की. बात करते हुए वह बुरी तरह से रो पड़े. साथ ही इस दौरान उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके परिवार और दोस्तों ने भी उनका साथ छोड़ दिया.

लाइव कॉन्सर्ट में रोए एड शीरन

दरअसल, शनिवार रात फिलाडेल्फिया के लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में अपने लूप-टूर के तहत परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी और शो के दौरान उन्होंने जनता के सामने उन्होंने एक भाषण दिया. उन्होंने टेलीप्रॉम्प्टर पर पढ़ते हुए कहा, "ऐसा हालात में ही पता चलता है कि आपके असली दोस्त कौन है. यह हफ्ता बहुत अजीब रहा. सब कुछ बहुत तेजी से हुआ. बहुत से लोग मुझसे यह टूर कैंसिल करने के लिए कह रहे थे. कई ऐसे लोग जिन्हें मैं बरसों से जानता हूं वे मुझसे दूर हो रहे हैं. मेरे मन में यह बात थी कि इस शो के लिए टिकट बिक रहे थे. कैंसिलेशन नहीं हो रहे थे. मैंने लोगों को इसके लिए टिकट खरीदते देखा. हर कोई मुझसे कैंसिल करने के लिए कह रहा है और मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे दोस्त, परिवार और जानने वाले सभी लोग मुझे छोड़ रहे है."

---विज्ञापन---

शो के दौरान शीरन ने आगे कहा, "अभी यह दुनिया एक डरावनी जगह है. अमेरिका भी एक डरावनी जगह है. लेकिन जब मैं आप लोगों को देखता हूं तो मुझे इससे उम्मीद मिलती है."

एड के कजिन ने दिया जवाब

हालांकि इस बीच उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया. लेकिन इस बीच उनके कजिन जेथ्रो शीरन ने इसको लेकर रिएक्ट किया.जेथ्रो शीरन ने लिखा, "आखिरकार सब कुछ सामने आ रहा है. मुझे अपने कजिन एड पर शर्म आती है. आखिरकार दुनिया और उसके फैंस उसकी असलियत देख रहे हैं. वह अच्छा इंसान नहीं है. मुझे उसका म्यूजिक पसंद नहीं है. इसलिए मैं यह भी नहीं कह सकता कि वह अच्छा आर्टिस्ट है. सच कहूं तो वह बुरे इरादों और चालाक हरकतों वाला एक मतलबी इंसान है. मैं उसका सगा कजिन हूं और उसने मेरे साथ बुरी बर्ताव किया, मेटी मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाया."

---विज्ञापन---

क्या है एड शीरन और मैकलमोर विवाद?

एड शीरन और रैपर मैकलमोर के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब बीच परफॉर्मेंस के दौरान रैपर ने फिलिस्तीन के सपोर्ट में बात कही थीं. जिसके बाद उन्हें टूर से हटा दिया गया था. हालांकि लोग इससे खासा नाराज था. इस विवाद के बढ़ने के बाद एड शीरन के लूप टूर से फिनियास, लुकास ग्राहम, आरोन रोवे और बेओगा ने भी दूर रहने का फैसला किया. इस हंगामे को लेकर एड ने कहा था कि रैपर को हटाने का फैसला उनका नहीं था और उन्होंने रैपर के साथ समझौते की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan और Ed Sheeran की जोड़ी ने लूटी लाइमलाइट, स्पेशल कोलैब पर क्या बोले फैंस?

---विज्ञापन---