Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Doraemon कार्टून के डायरेक्टर Tsutomu Shibayama का निधन, 84 की उम्र में ली आखिरी सांस

Doraemon Cartoon Director Death: वर्ल्ड फेमस कार्टून डोरेमोन के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा का निधन हो गया है. उन्होंने ने 84 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Doraemon Cartoon Director Death: दुनिया की कार्टून इंडस्ट्री से एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. यहां वर्ल्ड फेमस कार्टून डोरेमोन (Doraemon) के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा (Tsutomu Shibayama) निधन हो गया है. पिछले 20 साल से अधिक समय से डोरेमोन की क्रिएटिव पावर को जिंदा रखने वाले त्सुतोमु शिबायामा ने 84 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि त्सुतोमु का निधन लग्स कैंसर की वजह से हुआ है. उनके निधन की जानकारी Ajia-do Animation Works ने दी है. उनके निधन से पूरी एनीमे इंडस्ट्री में शोक का माहौल है, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.

कैसे हुआ डायरेक्टर का निधन?

Ajia-do Animation Works ने निधन की जानकारी देते हुए बताया कि डोरेमोन के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा की लंग्स कैंसर की वजह से 6 मार्च को उनका निधन हो गया था. स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा, ’20 साल से भी ज्यादा समय तक डोरेमोन सीरीज के एनीमेशन डायरेक्टर रहे शिबायामा त्सुतोमु का 6 तारीख को फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया.’ इसके साथ ही स्टूडियो ने एनीमे इंडस्ट्री में उनके विशाल योगदान को याद किया और इसके लिए उनकी तारीफ की.

---विज्ञापन---

डोरेमोन की शुरुआत

बता दें कि जापान में त्सुतोमु शिबायामा को ‘नेशनल एनीमेशन का पिता’ कहा जाता है. उन्होंने ने 1979 की डोरेमोन टीवी सीरीज का डायरेक्शन शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने डोरेमोन फ्रैंचाइजी की 22 फीचर फिल्मों को भी डायरेक्ट किया, जिसे दुनियाभर के लोगों से खूब प्यार और सम्मान मिला. डोरेमोन की टीवी सीरीज को भारत और चाइना समेत दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है.

त्सुतोमु शिबायामा का करियर

जानकारी के अनुसार, त्सुतोमु शिबायामा ने अपने एनीमेशन करियर की शुरुआत 1963 में Toei Animation से की थी. इसके बाद वो ए प्रोडक्शन में चले गए. उन्होंने डोरेमोन के अलावा Chibi Maruko-chan, Lupin III, और Majime ni Fumajime Kaiketsu Zorori जैसे कार्टून भी बनाए हैं. साल 1978 में उन्होंने ओसामु कोबायाशी और मिशिशिरो यामादा के साथ मिलकर Ajia-do Animation Works की शुरुआत की थी.

First published on: Mar 19, 2026 11:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.