---विज्ञापन---

Two And A Half Men फेम एक्टर पर महिला ने किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Charlie Sheen Attacked: हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'Two and a Half Men' फेम एक्टर Charlie Sheen पर जानलेवा हमला हुआ है।

Charlie Sheen Attacked
image credit : e24 edit

Charlie Sheen Attacked: हॉलीवुड वर्ल्ड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘Two and a Half Men’ फेम एक्टर चार्ली शीन (Charlie Sheen) पर जानलेवा हमला हुआ है। चार्ली के घर पर एक महिला ने जबरन घुसकर उन पर हमला किया है और बताया जा रहा है कि महिला ने एक्टर का गला घोंटने की कोशिश की है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के हमला करने की वजह के बारे में पता लगा रही है।

घर पर हुआ हमला (Charlie Sheen Attacked)

हॉलीवुड स्टार चार्ली शीन (Charlie Sheen) के लक्जरी मालिबू वाले घर पर उन पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक्टर को अपने दरवाजे पर किसी तरह की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जैसे ही उन्होंने गेट खोला वैसे ही हमला करने वाली लेडी उनके घर में जबरदस्ती घुस गई।

आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट (Charlie Sheen Attacked)

लेडी के अटैक करने के बाद एक्टर ने फौरन पुलिस को कॉल किया था। उनकी शिकायत पर ही महिला का उनके घर से अरेस्ट कर लिया गया है और जानलेवा हमले और चोरी के आरोप में शुक्रवार को आरोपी लेडी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार्ली को ज्यादा चोट नहीं आई है इसलिए वो इलाज के लिए हॉस्पिटल नहीं गए हैं।

कौन है आरोपी (Charlie Sheen Attacked)

गौरतलब है कि एक्टर पर हमला करने वाली महिला उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला है, उसका नाम इलेक्ट्रा श्रॉक है। आरोपी महिला इलेक्ट्रा श्रॉक ने हमले से ठीक एक दिन पहले एक्टर के घर के बाहर कूड़ा फेंका था। इतना ही नहीं उसने उनकी कार पर भी कुछ लिक्विड भी डाला था। बताया जा रहा है और उसने इस हमले के दौरान चार्ली की शर्ट भी फाड़ दी थी। उसने इस हमले के दौरान हॉलीवुड एक्टर का गला दबाने की भी कोशिश की थी।

 

First published on: Dec 23, 2023 02:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.