एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट हॉलीवुड के बहुत बड़े स्टार में से एक हैं. दोनों ने साल 2014 में शादी की थी. हालांकि शादी से पहले दोनों ने 9 साल एक दूसरे को डेट किया था. वहीं, कपल के 6 बच्चे हैं और शादी के दो साल बाद ही दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था. अब सालों बाद एक्स कपल के 24 साल के बेटे मैडॉक्स चिवान जोली पिट ने एक लीगल कदम उठाया है.

एंजेलिना के बड़े बेटे मैडॉक्स ने हटाएंगे पिता का सरनेम

दरअसल, मैडॉक्स चिवान जोली पिट ने अपने नाम से पिता ब्रैड पिट के सरनेम को हटाने के लिए याचिका दायर की है. मैडॉक्स ने प्रोफेशनली तौर पर अपनी मां का सरनेम इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था. फिल्म ‘कोचर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करते समय उन्हें मैडॉक्स जोली के नाम का इस्तेमाल किया. सितंबर 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म के प्रीमियर के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर प्रोडक्शन नोट्स में भी यही नाम दिखाई दिया था.

---विज्ञापन---

एंजेलिना और ब्रैड पिट के हैं छह बच्चें

बता दें कि मैडॉक्स, एंजेलिना और ब्रैड पिट के छह बच्चों में सबसे बड़े हैं. इसके अलावा इस एक्स कपल के तीन और बच्चे हैं. जिसमें से पैक्स जोली पिट, जाहारा जोली, शिलोह जोली, और जुड़वा बच्चे नॉक्स जोली और विविएन जोली हैं.

अन्य बच्चे भी छोड़ चुके हैं पिता ब्रैड पिट का सरनेम

वहीं, मैडॉक्स अपने पिता ब्रैड पिट का सरनेम छोड़ने वाले पहले शख्स नहीं है. साल 2023 में जाहारा जोली ने स्पेलमैन कॉलेज में अल्फा कप्पा अल्फा सोरोरिटी में शामिल होते समय अपना नाम जाहारा मार्ली जोली रखा था. वहीं, इस महीने की शुरुआत में उनके ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान भी उन्हें इसी नाम से बुलाया गया था. इसके अलावा विविएन जोली को 2024 में द आउटसाइडर्स के प्लेबिल में विविएन जोली के तौर पर क्रेडिट दिया गया था. इस फिल्म में उन्होंने अपनी मां के साथ काम किया था.

---विज्ञापन---

बता दें कि सबसे पहले शिलोह जोली ने यह बदलाव किया था. शिलोह नोवेल जोली पिट के रूप में जन्मीं शिलोह ने मई 2024 में अपने 18वें बर्थडे पर अपने सरनेम से पिट हटाने और शिलोह जोली नाम अपनाने के लिए एक याचिका दायर की थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने किया 1000 करोड़ का कलेक्शन, इस हॉरर थ्रिलर के Kartik Aaryan भी हुए मुरीद

---विज्ञापन---