Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Shilpa Shetty फिट रहने के लिए करती हैं ये 3 योगासन, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Shilpa Shetty Health Tips: शिल्पा शेट्टी अपने आपको फिट रखने के लिए योगासन का सहारा लेती हैं। वो कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

Shilpa Shetty Health Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty) अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर योगासन वाले वीडियो शेयर करती रहती हैं। ये तो आप जानते ही होंगे की योगा सेहत के लिए कितना फायदेमंद रहता है।  आपको बता दें कि नियमित रूप से योग करने से शरीर का बैलेंस बना रहता है, फ्लेक्सिबिलिटी आती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। ऐसे में आप भी फिट और तंदुरुस्त बने रहना चाहते हैं तो शिल्पा शेट्टी से टिप्स लेकर योग कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के हेल्थ सीक्रेट।

जान लें 3 योगासन जो शिल्पा शेट्टी करती हैं-

1. नौकासन   (Shilpa Shetty Health Tips)

आपको बता दें कि नौकासन को बोट पोज भी रहा जाता है। ये आसन बहुत ही लाभकारी होता है और करने में भी आसान होता है। नौकासन करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटा जाएं और शरीर के ऊपरी हिस्से को, पैरों को और दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं। इस बात का ध्यान रखें कि हिप्स जमीन से ही लगे रहें।

इस पोज में आप 30 सेकंड के लिए रुके रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। नियमित रूप से इस आसन को करने से लटकी हुई तोंद अंदर होती है और पाचन तंत्र बेहतर रहता है।

2. सूर्य नमस्कार

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने रुटीन में योग नमस्कार करती हैं। इसे करने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं और ये करने में भी आसान है। आपको बता दें कि सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप होते हैं। इसे करने के लिए पहली मुद्रा सीधे खड़े होकर हाथ जोड़ने की होती है इसके बाद हाथों और शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की तरफ लेकर जाया जाता है।

इसके अगले स्टेप में शरीर को आगे की तरफ मोड़कर हाथों को पैरों के पास लेकर जाकर जमीन छूते हैं और अगली मुद्रा की तरफ बढ़ते हैं। आप इस योग को करने के लिए वीडियो को देख लें।

3. वृक्षासन  (Shilpa Shetty Health Tips)

आप जान लें कि योग करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इस योग को करने से पेड़ जैसी अवस्था बनती है। आप इस आसन को करने के लिए हाथों को एक साथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं।

अब एक पैर के तलवे को दूसरे पैर के घुटने के किनारे हिस्से पर रखें। अब इस पोज को कुछ देर होल्ड कर खड़े रहें और अपनी सामान्य पोजीसन में आ जाएं। जान लें कि नियमित रूप से इसे करने से फ्लेक्सिबिलिटी और फोकस भी बढ़ता है।

Latest

Don't miss

उर्फी जावेद को भी पीछे छोड़ चुकी हैं शर्लिन चोपड़ा, इन फोटों को देख मच गई थी हाय तौबा

Sherlyn Chopra Bold Photos: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनका एक्टिंग से कम और विवादों से ज्यादा नाता है। इस लिस्ट में...

Bhojpuri New Song: दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है ‘बिहार में होइ’ गाना, खेसारी लाल यादव ने किया धमाल

Bhojpuri New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को ट्रेडिंग स्टार कहा जाता है क्योंकि...

Bollywood Movies Releasing In October: तेजस से लेकर मिशन रानीगंज तक, थिएटर में एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं ये स्टार्स

Bollywood Movies Releasing In October: बॉलीवुड इंडस्ट्री इस वक्त सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने में लगी हुई है। जनवरी में शाहरुख खान की फिल्म...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here